सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: इस 18 तरह के काम करने वालों को ही मिलता है विश्वकर्मा योजना का लाभ, पढ़ें पूरी जानकारी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 02:05 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Details: अगर आप भारतीय हैं और केंद्र सरकार की किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana details in hindi eligibility of PM Vishwakarma Yojana
सिर्फ इन 18 कैटेगरी के लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ - फोटो : Amar Ujala
Eligibility of PM Vishwakarma Yojana:  भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें समय-समय पर ऐसे कई योजनाओं को चलाती रहती हैं, जिनका उद्देश्य सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से नागरिकों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाना होता है।


कुछ योजनाएं वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं, तो कुछ योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण, कौशल विकास और अन्य तरह की मदद दी जाती है। इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जिसे विशेष रूप से कारीगरों और छोटे व्यवसायों को ध्यान में रखकर लागू किया गया है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के आर्थिक और तकनीकी लाभ दिए जाते हैं। येयोजना क्या है और इसके लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है, यहां हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।
 
Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana details in hindi eligibility of PM Vishwakarma Yojana
सिर्फ इन 18 कैटेगरी के लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना छोटे कारीगरों और शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लागू की गई है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपने व्यवसाय और शिल्प कार्य को बेहतर तरीके से चला सकें। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनका व्यवसाय पारंपरिक शिल्प, कारीगरी या छोटे उद्योगों से जुड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana details in hindi eligibility of PM Vishwakarma Yojana
सिर्फ इन 18 कैटेगरी के लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ - फोटो : AdobeStock
इससे मिलते हैं क्या लाभ? 

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के फायदे दिए जाते हैं। सबसे पहले, योजना से जुड़ने वाले कारीगरों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन्हें अपने काम से संबंधित आधुनिक और उन्नत कौशल सिखाए जाते हैं। 

ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपने व्यवसाय या शिल्प कार्य के लिए आवश्यक टूलकिट और उपकरण खरीद सकें। 

योजना से जुड़े लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन लेने का भी मौका मिलता है। शुरुआत में 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है, और इसके बाद आवश्यकतानुसार अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है, जिसे 30 महीनों में वापस किया जाना होता है। 

 
PM Vishwakarma Yojana details in hindi eligibility of PM Vishwakarma Yojana
सिर्फ इन 18 कैटेगरी के लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ - फोटो : AdobeStock
 पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र 18 कैटेगरी

1. मोची / जूता बनाने वाले कारीगर
2. पत्थर तोड़ने वाले
3. धोबी और दर्जी
4. लोहार
5. नाव निर्माता
6. मालाकार
7. फिशिंग नेट निर्माता
8. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
9. ताला बनाने वाले
10. राजमिस्त्री
11. टोकरी / चटाई / झाड़ू बनाने वाले
12. गुड़िया और खिलौना निर्माता
13. नाई (बाल काटने वाले)
14. अस्त्रकार
15. पत्थर तराशने वाले
16. मूर्तिकार
17. अन्य कारीगर जो पारंपरिक शिल्प में कार्यरत हैं
18. हस्तशिल्प से जुड़े छोटे व्यवसाय वाले

 
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana details in hindi eligibility of PM Vishwakarma Yojana
सिर्फ इन 18 कैटेगरी के लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ - फोटो : AdobeStock
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कैसे करें
 
  • अपने राज्य या केंद्र के https://pmvishwakarma.gov.in/  पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर “Apply Online” या “आवेदन करें” विकल्प चुनें।
  • पात्रता प्रमाण (आधार कार्ड, व्यवसाय प्रमाण, कारीगरी प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • अपने व्यवसाय या कारीगरी का विवरण भरें।
  • आवेदन सबमिट करें और प्राप्त आवेदन संख्या नोट कर लें।
  • आवेदन की पुष्टि और सत्यापन के बाद लाभार्थी को उपकरण, प्रशिक्षण या वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  •  
डिस्क्लेमर-   इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता, लाभ, लोन राशि, ट्रेनिंग और अन्य सुविधाओं के विवरण समय-समय पर केंद्र या राज्य सरकार द्वारा संशोधित किए जा सकते हैं। किसी भी आधिकारिक कार्रवाई या आवेदन से पहले हमेशा सरकारी पोर्टल या संबंधित अधिकारियों से ताज़ा जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed