सब्सक्राइब करें

Low Investment Business: 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार, गर्मी के मौसम में हर दिन होगी बंपर कमाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 03:21 PM IST
सार

Small Business Idea: गर्मी की शुरुआत से ही आप चाहें तो एक खास व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको महज 10 हजार की लागत आएगी।

विज्ञापन
small business idea for summer in budget of 10 thousand
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार - फोटो : अमर उजाला
Small Business Idea For Summer Season In 10 Thousand: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कई ऐसे उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, जो लोगों को तेज धूप और लू से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे समय में अगर आप कम निवेश में कोई छोटा लेकिन मुनाफेदार व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।


 खास बात यह है कि इस सीजनल बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बड़ी पूंजी या भारी-भरकम सेटअप की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी योजना, सही लोकेशन और सही उत्पाद का चयन करके आप कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं।

गर्मियों में लोग धूप से बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाते हैं, जैसे छाता, सनस्क्रीन और खास तरह के कपड़े। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसकी मांग हर उम्र के लोगों में रहती है और जो कम लागत में तैयार या खरीदी जा सकती है। आइए इसके व्यापार के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। 
 
Trending Videos
small business idea for summer in budget of 10 thousand
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार - फोटो : Adobe stock
क्या है ये व्यापार?
  • ये व्यापार है गर्मी में धूप से बचने के लिए पहनी जाने वाली टोपी (समर कैप/हैट) बेचने का। 
  • तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी टोपी का इस्तेमाल करते हैं। 
  • स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बाहर काम करने वाले मजदूरों और ऑफिस जाने वालों तक, हर वर्ग में इसकी मांग रहती है। 
  • आप थोक बाजार से अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी की टोपियां खरीदकर उन्हें खुदरा में बेच सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
small business idea for summer in budget of 10 thousand
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार - फोटो : Adobe Stock
कितनी लागत आएगी और कितना होगा मुनाफा?
 
  • इस व्यापार को शुरू करने के लिए लगभग 8 से 10 हजार रुपये की शुरुआती लागत पर्याप्त है।
  •  थोक बाजार में एक साधारण टोपी 40 से 80 रुपये के बीच मिल सकती है, जिसे आप 100 से 200 रुपये तक बेच सकते हैं।
small business idea for summer in budget of 10 thousand
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार - फोटो : Adobe Stock
  •  यानी प्रति पीस 40 से 100 रुपये तक का मुनाफा संभव है। 
  • अगर आप रोज 50 टोपी भी बेचते हैं, तो प्रतिदिन 2,000 से 3,000 रुपये तक की बिक्री हो सकती है, जिसमें अच्छा खासा लाभ शामिल होगा।
 

 

विज्ञापन
small business idea for summer in budget of 10 thousand
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार - फोटो : Adobe Stock
 दुकान लगाना बेहतर या रेहड़ी?
 
  • अगर आपके पास पहले से कोई छोटी दुकान है, तो वहां से बिक्री करना फायदेमंद रहेगा। 
  • अगर आप कम लागत में शुरुआत करना चाहते हैं, तो भीड़भाड़ वाले बाजार, स्कूल, बस स्टैंड या चौराहे पर रेहड़ी लगाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 
  • रेहड़ी से किराया कम लगता है और आप जरूरत के अनुसार स्थान बदल भी सकते हैं।
 

डिस्क्लेमर-  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी प्रकार का व्यापार शुरू करने से पहले बाजार की मांग, स्थान, प्रतिस्पर्धा, लागत और स्थानीय नियमों की स्वयं जांच अवश्य करें। मुनाफा पूरी तरह बिक्री, लोकेशन, उत्पाद की गुणवत्ता और ग्राहकों की मांग पर निर्भर करता है, इसलिए वास्तविक आय अलग-अलग हो सकती है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed