सब्सक्राइब करें

UIDAI Aadhaar Rules: घर में किसी मृत्यु हो गई है तो उसके आधार कार्ड का क्या करें?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Feb 2026 12:59 PM IST
सार

Rules For Aadhaar Card: किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है, यहां हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।

विज्ञापन
rules for Aadhaar Card After Death in hindi how to deactivate aadhaar card after death
किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? - फोटो : Adobe stock
Step By Step Guide For How To Deactivate Aadhaar Card: आधार कार्ड आज हर नागरिक के लिए एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं में लाभ लेने तक, यह पहचान का आधार बनता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी परिवार सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद उसका ये डिजिटल पहचान पत्र आपके और समाज के लिए कितनी जिम्मेदारी लेकर आता है? 

अक्सर हम मृतक के दस्तावेजों के अपडेट होने की प्रक्रिया को अनदेखा कर देते हैं, जिससे भविष्य में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में, यह जानना जरूरी है कि परिवार के लोग अपने प्रियजनों के जाने के बाद किस तरह से उनकी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रख सकते हैं। 

UIDAI ने इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ विशेष कदम तय किए हैं, ताकि मृतक के आधार कार्ड का दुरुपयोग रोका जा सके और परिवार को किसी भी तरह की झंझट का सामना न करना पड़े। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मृतक के आधार के साथ क्या करना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, उस बारे में भी हम जानकारी देंगे।
 
Trending Videos
rules for Aadhaar Card After Death in hindi how to deactivate aadhaar card after death
किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? - फोटो : Adobe stock

ये काम है बेहद और सबसे अहम

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार नंबर को डिएक्टिवेट करना जरूरी है। UIDAI के अनुसार, मृतक के आधार को निष्क्रिय करने से उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल रोका जा सकता है और सरकारी योजनाओं का गैरकानूनी लाभ लेने से बचा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rules for Aadhaar Card After Death in hindi how to deactivate aadhaar card after death
किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? - फोटो : Adobe stock
 अगर इसे डिएक्टिवेट नहीं किया गया तो क्या होगा
  • यदि मृतक के आधार को समय पर डिएक्टिवेट नहीं किया गया, तो उसका नंबर अभी भी सक्रिय रहेगा। 
  • इससे बैंकिंग, सरकारी सब्सिडी और ऑनलाइन लेन-देन में धोखाधड़ी हो सकती है।
  • गलत लोग इस पहचान का दुरुपयोग करके वित्तीय और कानूनी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

rules for Aadhaar Card After Death in hindi how to deactivate aadhaar card after death
किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? - फोटो : Adobe stock
 आधार डिएक्टिवेट कराने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

1. myAadhaar पोर्टल पर जाएं और लॉगिन करें।
2. ‘Report Death of a Family Member’ विकल्प चुनें।
3. मृतक के आवश्यक विवरण भरें।

विज्ञापन
rules for Aadhaar Card After Death in hindi how to deactivate aadhaar card after death
किसी की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड का क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala

4. मांगे जाने पर सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
5. अनुरोध सबमिट करें।
6. पुष्टि होने के बाद आधार नंबर “deactivated” हो जाएगा।
7. इसका उपयोग किसी भी लेन-देन में नहीं किया जा सकेगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। मृतक के आधार कार्ड को डिएक्टिवेट कराने की प्रक्रिया, शुल्क, समय या दस्तावेज़ों की आवश्यकता समय-समय पर UIDAI द्वारा संशोधित की जा सकती है। किसी भी आधिकारिक कार्रवाई से पहले हमेशा UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी स्रोत से ताज़ा जानकारी प्राप्त करें।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed