{"_id":"6aaa30eca3f9f02a0f0446a2","slug":"post-monsoon-care-tips-for-fan-ac-and-cooler-know-other-details-inside-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश गई तो पंखा, एसी और कूलर को यूं ही न छोड़ें, वरना अगली बार हो सकती है बड़ी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बारिश गई तो पंखा, एसी और कूलर को यूं ही न छोड़ें, वरना अगली बार हो सकती है बड़ी दिक्कत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 PM IST
सार
Post Monsoon Care: मॉनसून खत्म होने के बाद मौसम बदलते ही पंखा, एसी और कूलर का इस्तेमाल कम हो जाता है। लेकिन इन्हें अचानक बंद करके छोड़ देना सही नहीं है। नमी और धूल की वजह से इन चीजों में बदबू, गंदगी और खराबी की दिक्कत आ सकती है। इस्तेमाल बदलने से पहले कुछ जरूरी काम कर लेने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मॉनसून खत्म होते ही इन 3 चीजों के साथ कर लें ये काम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश का मौसम खत्म होते ही घर में एसी और कूलर का इस्तेमाल कम होने लगता है। कई लोग मौसम बदलते ही इन्हें बंद करके वैसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से इन उपकरणों के अंदर गंदगी और नमी जमा हो सकती है। ऐसे में लंबे समय तक बंद रखने से अगली बार चलाते समय बदबू या दूसरी परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं।
2 of 5
मॉनसून खत्म होते ही इन 3 चीजों के साथ कर लें ये काम
- फोटो : एआई जनरेटेड
पंखे को सिर्फ बंद करके न छोड़ें
लिंग फैन या टेबल फैन पर बारिश के मौसम में धूल जल्दी चिपकती है। पंखा बंद करने से पहले उसके ब्लेड और आसपास की धूल साफ कर लें। अगर पंखे पर नमी है तो उसे अच्छी तरह सूखने दें। लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना है तो पंखे को साफ और सूखी हालत में रखना बेहतर है।
3 of 5
मॉनसून खत्म होते ही इन 3 चीजों के साथ कर लें ये काम
- फोटो : एआई जनरेटेड
एसी को भी एक बार जरूर साफ करें
मॉनसून के बाद एसी का फिल्टर साफ करना जरूरी है। बारिश के दौरान धूल और नमी की वजह से फिल्टर पर गंदगी जमा हो सकती है। गंदा फिल्टर एयरफ्लो को प्रभावित कर सकता है और एसी को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। फिल्टर साफ करने के बाद उसे पूरी तरह सुखाकर ही वापस लगाएं। एसी को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले कुछ देर केवल फैन मोड पर चलाना भी मददगार हो सकता है, ताकि अंदर की बची हुई नमी कम हो सके। हालांकि मॉडल के हिसाब से तरीका अलग हो सकता है, इसलिए जरूरत हो तो कंपनी की गाइड भी देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मॉनसून खत्म होते ही इन 3 चीजों के साथ कर लें ये काम
- फोटो : अमर उजाला
कूलर को ऐसे ही बंद करना पड़ सकता है भारी
कूलर के मामले में सबसे ज्यादा ध्यान पानी और नमी पर देना चाहिए। मौसम बदलने पर कूलर का पानी निकाल दें और टैंक को अच्छी तरह साफ करके सुखाएं। कूलिंग पैड में भी गंदगी या नमी बची हो तो उसे साफ करके सूखने दें। गीला कूलर लंबे समय तक बंद रखने पर बदबू की परेशानी दे सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
मॉनसून खत्म होते ही इन 3 चीजों के साथ कर लें ये काम
- फोटो : एआई जनरेटेड
अगली बार इस्तेमाल से पहले भी करें ये काम
जब दोबारा एसी, पंखा या कूलर चलाएं तो पहले उनकी सफाई और वायरिंग जरूर देख लें। कूलर में पुराना पानी न डालें और एसी का फिल्टर साफ करके ही चलाएं। किसी उपकरण से अजीब आवाज, जलने की गंध या दूसरी परेशानी आए तो खुद से खोलने के बजाय तकनीशियन की मदद लेना बेहतर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।