सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MF SIP: बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए SBI की ये स्कीम है खास, 2 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 30 लाख

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future
SBI Mutual Fund For Child Future - फोटो : Amar Ujala

SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future: बीते सालों में लोगों के बीच निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है। इस कारण स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे निवेशकों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। वहीं लॉन्ग टर्म में वह हमेशा ग्रोथ करती है। इसी के समानांतर निवेश बाजार भी विकास करता है। ऐसी स्थिति में निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए। उन्हें हमेशा लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। अगर आपके घर में हाल फिलहाल में बेटा/बेटी का जन्म हुआ है और आप उसकी उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई की एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future
SBI Mutual Fund For Child Future - फोटो : Istock

एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम SBI Technology Oppotunities Fund Direct Growth है। अगर आप  अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 2 हजार रुपये निवेश करके 30 लाख का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको एसबीआई की इस स्कीम में एसआईपी बनवानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future
SBI Mutual Fund For Child Future - फोटो : SBI

एसआईपी बनवाने के बाद आपको इस म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future
SBI Mutual Fund For Child Future - फोटो : istock

अगर बाजार का व्यवहार आपके अनुकूल रहता है। इस स्थिति में आप आसानी से 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 30.3 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित या उनकी उच्च शिक्षा के लिए कर सकेंगे। एसबीआई के इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते तीन सालों में सालाना 26.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन
SBI Best Mutual Fund SIP Scheme For Child Future
SBI Mutual Fund For Child Future - फोटो : Pixabay

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed