सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Char Dham Yatra 2026: IRCTC कराने जा रहा चारधाम यात्रा, इस तारीख से शुरू होगा सफर, जानें किराया

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 07:57 PM IST
सार

Char Dham Yatra Tour Package 2026: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए किफायती और सुविधाजनक चारधाम यात्रा पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में कम खर्च में यात्रा, ठहरने और भोजन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Package Tour Package 2026 From Bhopal Booking Details And Far Price
IRCTC Chardham Yatra Tour Package - फोटो : AI Generated

IRCTC Char Dham Yatra Package 2026 Price: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत चारधाम की यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत भोपाल से हो रही है और इस विशेष पैकेज के तहत बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धामों के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूर पैकेज की अवधि 12 रात और 13 दिनों की है। इस यात्रा में यात्रियों को आरामदायक सफर, बेहतर ठहराव और भोजन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। 

Trending Videos
IRCTC Chardham Yatra Package Tour Package 2026 From Bhopal Booking Details And Far Price
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock

IRCTC चारधाम टूर पैकेज की शुरुआत कहां से होगी और यात्रा की तारीखें क्या हैं?

  • इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा की शुरुआत भोपाल से होगी।
  • इसमें यात्रियों को हवाई यात्रा के साथ-साथ बस द्वारा भी सफर कराया जाएगा।
  • यात्रा की निर्धारित तारीखें 5 मई 2026 और 1 जून 2026 हैं।
  • इस टूर पैकेज में यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Package Tour Package 2026 From Bhopal Booking Details And Far Price
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock

IRCTC चारधाम यात्रा पैकेज में कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल हैं?

  • आईआरसीटीसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस पैकेज में होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, गाइड और एस्कॉर्ट सेवा शामिल है।
  • इसके अलावा यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
  • यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिना किसी झंझट के सुविधाजनक ढंग से चारधाम यात्रा करना चाहते हैं।
IRCTC Chardham Yatra Package Tour Package 2026 From Bhopal Booking Details And Far Price
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चारधाम यात्रा का महत्व और IRCTC पैकेज क्यों फायदेमंद है?

  • चारधाम यात्रा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।
  • हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन धामों के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
  • ऐसे में आईआरसीटीसी का यह पैकेज न केवल सुविधाजनक है, बल्कि एक ही पैकेज में सभी जरूरी व्यवस्थाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
IRCTC Chardham Yatra Package Tour Package 2026 From Bhopal Booking Details And Far Price
rupees new - फोटो : Adobe Stock

IRCTC चारधाम टूर पैकेज का किराया कितना है?

  • अकेले सफर करने पर आपको 95,200 रुपये का किराया देना है।
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 72,500 रुपये है।
  • वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 69,800 रुपये किराया देना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed