सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AC Tips: एसी साफ करने के लिए रिमोट का कौन सा बटन दबाना चाहिए, क्या आपको पता है ये स्मार्ट तरीका?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 28 Apr 2026 01:59 PM IST
सार

AC Maintenance Guide: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और लोग तेजी से AC का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आज हम एसी को साफ रखने का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से ऐसी को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
AC Maintenance Hack Use This Remote Button to Clean Your AC Automatically and Save Energy
एसी को साफ करने के लिए रिमोट का कौन सा बटन दबाना चाहिए? - फोटो : AI
Air Conditioner Cleaning Tips: इन दिनों भीषण गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में बहुत से लोग गर्मी से बचने के लिए ऐसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसी के इस्तेमाल के साथ इसका सही रखरखाव बहुत जरूरी है, वरना इसकी कूलिंग क्षमता कम हो सकती है। दरअसल, कमरा ठंडा करने की प्रक्रिया में एसी के कॉयल में नमी जमा होती है। अगर इसे बिना सुखाए बंद कर दिया जाए, तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और अगली बार चलाने पर गंदी बदबू आती है।


लंबे समय तक ऐसा होने से मशीन अंदर से जाम होकर खराब हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि एसी बंद करने से पहले उसका पंखा चलाकर नमी सुखाना, महंगे मैकेनिक के खर्च और सेहत की सुरक्षा के लिए सबसे स्मार्ट तरीका है। आइए इसी को समझते हैं।
Trending Videos
AC Maintenance Hack Use This Remote Button to Clean Your AC Automatically and Save Energy
एसी को साफ करने का सबसे सस्ता उपाय - फोटो : Freepik

रिमोट का कौन सा बटन दबाएं?

  • अपने रिमोट पर 'Self Clean' या 'i-Clean' लिखा बटन ढूंढें, इसे दबाते ही सफाई की ऑटोमेटिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
  • अगर आपके रिमोट में यह बटन नहीं है, तो एसी बंद करने से 15 मिनट पहले 'Cool' मोड बंद कर सिर्फ पंखा चलने दें।
  • यह प्रक्रिया कॉयल में जमा पानी को पूरी तरह सुखा देती है, जिससे फफूंद और बैक्टीरिया पैदा नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Maintenance Hack Use This Remote Button to Clean Your AC Automatically and Save Energy
एसी को साफ करने का सबसे सस्ता उपाय - फोटो : Freepik

सेल्फ क्लीन फीचर के बड़े फायदे

  • अंदरूनी हिस्सों के सूख जाने से एसी चालू करते ही आने वाली सीलन भरी बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।
  • जब कॉइल्स साफ और सूखे रहते हैं, तो हीट एक्सचेंज बेहतर होता है और कमरा जल्दी ठंडा होता है।
  • साफ मशीन पर लोड कम पड़ता है, जिससे कंप्रेसर कम बिजली खपत करता है और आपका बिल घटता है।
AC Maintenance Hack Use This Remote Button to Clean Your AC Automatically and Save Energy
एसी को साफ करने का सबसे सस्ता उपाय - फोटो : Freepik

मैकेनिक का खर्च बचाने का स्मार्ट तरीका

  • नियमित रूप से नमी सुखाने से कॉइल्स पर गंदगी की मोटी परत नहीं जमती, जिससे मशीन अंदर से जाम नहीं होती।
  • इस छोटी सी आदत से आपको बार-बार महंगे मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एसी की लाइफ बढ़ जाएगी।
  • हालांकि यह बटन अंदरूनी नमी सुखाता है, लेकिन बाहरी फिल्टर की जाली को महीने में एक बार हाथ से धोना भी जरूरी है।
विज्ञापन
AC Maintenance Hack Use This Remote Button to Clean Your AC Automatically and Save Energy
एसी को साफ करने का सबसे सस्ता उपाय - फोटो : Freepik
एसी इस्तेमाल करने के जरूरी टिप्स
  • एसी बंद करने के बाद कम से कम 10 मिनट के लिए कमरे का पंखा चलाएं ताकि हवा का संचार बना रहे।
  • एसी को हमेशा 24°C से 26°C के बीच ही चलाएं, यह तकनीक और सेहत दोनों के लिए सबसे सुरक्षित सेटिंग है।
  • अगर 'सेल्फ क्लीन' के बाद भी बदबू आए, तो समझ लें कि अब प्रोफेशनल सर्विसिंग का समय आ गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed