आजकल नई बाइक खरीदने के बजाय कई लोग सेकेंड हैंड बाइक लेना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कम कीमत में बाइक मिल जाना। अगर सही दाम में अच्छी हालत वाली बाइक मिल जाए तो पुरानी बाइक खरीदना बुरा फैसला नहीं है। लेकिन यहां थोड़ी सी जल्दबाजी बाद में जेब पर भारी पड़ सकती है। सिर्फ बाइक देखने में अच्छी लग रही है या कीमत कम है, इतना देखकर डील करना समझदारी नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सेकेंड हैंड बाइक लेने से पहले चेक करनी चाहिए। आइए जानते हैं।
Second-Hand Bike Buying Tips: बाइक चमचमा रही हो तो भी न करें भरोसा, खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें
Second Hand Bike: सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय सिर्फ कीमत और लुक देखकर फैसला न करें। इंजन की आवाज, पिकअप, टायरों की घिसावट, ब्रेक और सस्पेंशन की स्थिति जरूर जांचें। इन संकेतों से बाइक की हालत का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन की करें जांच
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले उसकी हालत को अच्छी तरह जांचना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले इंजन पर ध्यान दें। जब आप बाइक देखने जाएं तो उसे स्टार्ट करवाकर इंजन की आवाज ध्यान से सुनें। अगर इंजन से तेज आवाज आ रही है, बाइक में ज्यादा कंपन हो रहा है या आवाज सामान्य नहीं लग रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। ये इंजन में परेशानी का संकेत हो सकते हैं। इसके बाद एक्सेलरेटर देकर बाइक का पिकअप भी जांचें।
पिकअप भी होना चाहिए नॉर्मल
ध्यान दें कि बाइक रफ्तार पकड़ते समय स्मूद चल रही है या नहीं। अच्छी कंडीशन वाली बाइक का इंजन आमतौर पर शांत और स्थिर आवाज करता है और एक्सीलेटर देने पर उसका पिकअप भी नॉर्मल रहता है।
बाइक की टायर भी देखें
इंजन के बाद बाइक के टायर जरूर देखें। टायर कितने घिसे हुए हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर टायर काफी ज्यादा घिस चुके हैं तो यह संकेत हो सकता है कि बाइक काफी चली हुई है। इसलिए सिर्फ बाइक की बॉडी देखकर उसकी हालत का अंदाजा न लगाएं।
ब्रेक की जांच करना भी उतना ही जरूरी है। बाइक चलाकर ब्रेक लगाएं और देखें कि ब्रेक दबाने पर किसी तरह की आवाज तो नहीं आ रही। अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आती है या बाइक अस्थिर महसूस होती है तो ब्रेक सिस्टम कमजोर होने की आशंका हो सकती है। आखिर में सस्पेंशन को भी जरूर परखें। उबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक चलाते समय अगर आपको नॉर्मल से ज्यादा झटके महसूस होते हैं तो सस्पेंशन की हालत ठीक नहीं हो सकती। इसलिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय इंजन, पिकअप, टायर, ब्रेक और सस्पेंशन को अच्छी तरह जांचने के बाद ही सौदा करना बेहतर है।
LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी नियम
Separate Electric Meter: क्या किराएदार अपने नाम से बिजली कनेक्शन ले सकता है? यहां जानें इससे जुड़े नियम