नए कपड़े खरीदकर उसे पहनना हर किसी को पसंद होता है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें पहनने से पहले धोना जरूरी है या नहीं? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बाजार में बिकने वाले कपड़े कई स्टेज से होकर गुजरते हैं जैसे फैक्ट्री, पैकिंग, ट्रांसपोर्ट और दुकान में ट्रायल आदि। इस दौरान कपड़ों पर केमिकल, धूल और बैक्टीरिया लग सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कपड़ों को खरीदने के बाद कई लोग बिना धोए ही उसे पहन लेते हैं। हालांकि, यह आदत आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खासकर बच्चों और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए यह और परेशानी का कारण बन सकता है।
Clothes: क्या नए कपड़ों को खरीदने के बाद उसे धोकर पहनना चाहिए?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:25 PM IST
सार
क्या नए कपड़ों को खऱीदने के बाद उसे धोकर पहनना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल का उत्तर जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन