Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Smart Kitchen Hacks: Easy Way to Sharpen Mixer Grinder Blades at Home Without Any Cost
{"_id":"6a539aecf25da6a19f03838e","slug":"smart-kitchen-hacks-easy-way-to-sharpen-mixer-grinder-blades-at-home-without-any-cost-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart Kitchen Hack: मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार कम हो गई है? बस थोड़ी देर यह चीज पीस लें, फिर देखें कमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smart Kitchen Hack: मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार कम हो गई है? बस थोड़ी देर यह चीज पीस लें, फिर देखें कमाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 12 Jul 2026 07:17 PM IST
सार
Fix Dull Mixer Blade At hHome: मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार तेज करने के लिए बहुत से लोग कई तरह का उपाय आजमाते हैं, मगर आपको बता दें कि अगर आप मिक्सर में नमक पीसते हैं तो ब्लेड की धार अपने आप तेज हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मिक्सर ग्राइंडर ब्लेड धार तेज करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Sharpen Mixer Grinder Blades: रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाला मिक्सर ग्राइंडर किचन में के काम करने वाले लोगों के काम को बेहद आसान बना देता है। मगर लगातार मसाले, चटनी और दाल पीसने के कारण समय के साथ इसके ब्लेड की धार कम या कुंद हो जाती है। जब ऐसा होता है, तो चीजें ठीक से नहीं पिसतीं और मोटर पर भी ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।
बहुत से लोग इसके लिए मैकेनिक के पास भागते हैं या नया जार खरीद लेते हैं, जिसमें पैसे भी बर्बाद होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बिना एक भी रुपया खर्च किए मिक्सर के ब्लेड को फिर से बिल्कुल नया और तेज कैसे कर सकते हैं।
2 of 5
किस चीज को डालकर चलाने से धार तेज होगी?
- फोटो : Adobe stock
किस चीज को डालकर चलाने से धार तेज होगी?
मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार को वापस तेज करने का सबसे आसान और सस्ता इलाज आपके किचन में मौजूद खाने वाला सादा नमक है। इसके लिए आपको बस आधा कप मोटा या साधारण सफेद नमक मिक्सर के सूखे जार में डालना होगा। नमक के छोटे-छोटे और कठोर कण जब ब्लेड से टकराते हैं, तो वे धार तेज करने वाले पत्थर की तरह काम करते हैं, जिससे धार तेज हो जाता है।
3 of 5
कितनी देर तक पीसना होता है सूख नमक?
- फोटो : Instagram
कितनी देर तक पीसना होता है सूख नमक?
जार में नमक डालने के बाद उसका ढक्कन कसकर बंद कर दें। अब मिक्सर को चालू करें और नमक को पल्स मोड पर या सामान्य स्पीड पर करीब एक से दो मिनट के लिए चलाएं। बीच-बीच में मिक्सर को रोककर जार को थोड़ा हिला लें ताकि नीचे बैठा नमक ऊपर आ जाए। कुछ ही पलों में नमक बिल्कुल बारीक पाउडर बन जाएगा और आपके ब्लेड की धार तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धार तेज होने के साथ जार की सफाई भी मुफ्त
- फोटो : अमर उजाला।
धार तेज होने के साथ जार की सफाई भी मुफ्त
इस घरेलू उपाय का एक दोहरा फायदा यह भी है कि सूखा नमक पीसने से ब्लेड की धार तो पैनी होती ही है, साथ ही जार के कोनों में जमी जिद्दी गंदगी, पीले दाग और मसालों की दुर्गंध भी पूरी तरह साफ हो जाती है। नमक पीसने के बाद उस पाउडर को बाहर निकाल लें (इसे आप बाद में खाना पकाने या बेकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं) और जार को नॉर्मल पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 5
महीने में एक बार जरूर अपनाएं यह ट्रिक
- फोटो : freepik
महीने में एक बार जरूर अपनाएं यह ट्रिक
अपने मिक्सर ग्राइंडर को सालों-साल बिना किसी खराबी के चलाने के लिए हर महीने में कम से कम एक बार इस नमक वाली ट्रिक को जरूर आजमाएं। इसके अलावा, ध्यान रखें कि मिक्सर में कभी भी बहुत ज्यादा बड़े या बेहद कड़े सूखे मसालों के टुकड़े सीधे न डालें, उन्हें थोड़ा कूटकर ही पीसें। ऐसा करने से ब्लेड पर अचानक लोड नहीं पड़ता और उनकी लाइफ लंबी बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।