Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Ladli Behna Yojana 38th Installment: MP Government Releases Rs 1500, Check Your Bank Account Balance Online No
{"_id":"6a53893e98a564de43017b3e","slug":"ladli-behna-yojana-38th-installment-mp-government-releases-rs-1500-check-your-bank-account-balance-online-no-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ladli Behna Yojana: महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा! 38वीं किस्त के 1500 रुपये जारी, मोबाइल से ऐसे चेक करें बैलेंस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ladli Behna Yojana: महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा! 38वीं किस्त के 1500 रुपये जारी, मोबाइल से ऐसे चेक करें बैलेंस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:01 PM IST
सार
Ladli Behna Yojana 38th Installment: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी हो चुकी है। सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये खाते में पहुंच चुके हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप इसे कैसे चक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना 38वीं किस्त
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Check MP Ladli Behna Balance: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'लाड़ली बहना योजना' चला रही है। आज यानी 12 जुलाई को इस योजना की 38वीं किस्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी कर दी है। सरकार की तरफ से सीधे बहनों के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर (जमा) कर दी गई है। इस सरकारी मदद का असली मकसद हमारी बहनों को सशक्त बनाना है ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि आपके खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) को खोलें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट करते ही आपकी 38वीं किस्त का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।
3 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
बैंक से मिले मैसेज और मिस्ड कॉल से जानें बैलेंस
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक है, तो पैसे ट्रांसफर होते ही आपके फोन पर बैंक की तरफ से एक एसएमएस आया होगा। इसके अलावा, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने बैंक के टोल-फ्री नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर या 'BAL' लिखकर एसएमएस भेजकर भी चुटकियों में जान सकती हैं कि आपके खाते में ₹1500 जमा हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
सरकारी डीबीटी स्टेटस चेक करने का तरीका
चूंकि सरकार यह पैसा सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजती है, इसलिए आप केंद्र सरकार के पीएफएमएस पोर्टल (https://pfms.nic.in/Home.aspx) पर जाकर भी इसका स्टेटस देख सकती हैं। पोर्टल पर 'Know Your Payment' विकल्प को चुनें, अपने बैंक का नाम और खाता संख्या दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करते ही लाड़ली बहना योजना की सभी किस्तों की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
खाते में पैसा न आने पर तुरंत करें ये काम
- फोटो : AdobeStock
खाते में पैसा न आने पर तुरंत करें ये काम
अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है और पोर्टल पर भी स्टेटस पेंडिंग दिख रहा है, तो तुरंत अपने बैंक जाकर चेक करें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं। इसके साथ ही बैंक खाते में डीबीटी विकल्प का एक्टिव होना अनिवार्य है। अगर सब सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।