{"_id":"61c30585f097bb03fb051473","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-by-investing-3-thousand-rupees-you-can-get-15-lakh-rupees-benefits-for-your-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Gift for Daughter: नए साल पर अपनी बिटिया को दें ये शानदार तोहफा, इस स्कीम से नहीं रहेगी भविष्य की चिंता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Year Gift for Daughter: नए साल पर अपनी बिटिया को दें ये शानदार तोहफा, इस स्कीम से नहीं रहेगी भविष्य की चिंता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : istock
नया साल आने वाला है। ऐसे में सभी लोग अपने प्रियजनों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट भी देंगे। कई लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली होगी और कुछ लोग अभी सोच रहे होंगे कि क्या गिफ्ट करें। अगर आपके भी घर में बेटी है और उसके भविष्य को सिक्योर बनाने की सोच रहे हैं तो नए साल के अवसर पर खास तोहफा दे सकते हैं। हर महीने छोटी-छोटी राशि जोड़कर बेटी के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं। आप अपनी बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा कर बेटियों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस खास स्कीम से बेटियों के लिए 15 लाख रुपए तक बचाने का मौका मिलता है। ऐसे में अब आपको अपनी बिटिया की पढ़ाई और भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं और इसके लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी...
Trending Videos
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खुलवाएं
- इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के कैंपेन के तौर पर की थी। इस योजना का फायदा आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर अकाउंट खुलवाकर ले सकते हैं। अधिकतम दो बेटियों के लिए इस योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
कितना करना होगा जमा?
- सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए अकाउंट में कम से कम 250 रुपये जमा करना होता है। इसके अलावा आप इसमें हर साल अधिक 1,50,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : PIXABAY
कितना मिल रहा ब्याज
- फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट में जमा रकम पर 7.6 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन
बेटी के लिए नए साल का तोहफा
- फोटो : pixabay
कब मैच्योर होता है अकाउंट
- इस योजना के तहत अकाउंट खुलने की डेट से लेकर 21 साल की उम्र में या 18 साल से ज्यादा होने के बाद शादी के समय अकाउंट मेच्योर होता है।