UPI MDR Rule: देश में मौजूदा समय में लगभग हर किसी की जुबान पर UPI पेमेंट की चर्चा है। जिसे देखों वो यूपीआई के बारे में बात कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि NPCI की तरफ से 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेट डिस्काउंट रेट लगाया जाएगा।
सवाल-जवाब: कब से लगेगा यूपीआई पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर
UPI MDR Rule/यूपीआई का नया नियम क्या है: क्या आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आपको यूपीआई पर चार्ज देना होगा या नहीं देना होगा और ये नया नियम क्या है आदि?तो आप यहां हर सवाल का जवाब जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई के नए नियम की मुख्य बातें:-
सवाल: UPI के कितने रुपये की ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा चार्ज?
जवाब: जो ट्रांजैक्शन आप पर्सन टू पर्सन करेंगे, उस पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा
जैसे- आप अपने दोस्त, भाई-बहन, परिवार के लोगों आदि के यूपीआई या नंबर पर पेमेंट कर रहे हैं
तो इन ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, फिर चाहे ये ट्रांजैक्शन कितने की भी हो
सवाल: कितने रुपये की ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज?
जवाब: चार्ज उन ट्रांजैक्शन पर लगेगा जो पर्सन टू मर्चेंट होंगी यानी कोई व्यक्ति दुकानदार को पेमेंट कर रहा है
जैसे- शॉपिंग, राशन की दुकान-स्टोर, मॉल आदि जगहों पर यूपीआई से होने वाली ट्रांजैक्शन
अगर आप ऐसी जगह पर 2000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन करते हैं, तो चार्ज लगेगा
सवाल: किसे देना होगा ये चार्ज?
जवाब: सरकार के मुताबिक, जो MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट जारी किया गया है
वो ग्राहक को नहीं बल्कि, दुकानदार को देना होगा
यानी आप चाहे 2000 रुपये की पेमेंट यूपीआई के जरिए दुकानदार को करते हैं, तो आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और न ही दुकानदार आपसे कोई चार्ज ले सकता है
सवाल: क्या UPI एप्स अब आपसे कोई फीस लेंगे?
जवाब: नहीं, यूपीआई एप्स आपसे किसी भी पेमेंट पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं ले सकते हैं
सरकार की तरफ से UPI एप प्रोवाइडर्स को UPI पेमेंट पर प्लेटफॉर्म फीस या कोई दूसरे चार्ज लगाने की सख्त मनाही है