पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VB-G RAM G लागू: कितनी मिलेगी मजदूरी-पुराने जॉब कार्ड ही चलेंगे या नए बनवाने पड़ेंगे जैसी हर एक चीज यहां जानें

Wed, 01 Jul 2026 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

VB-G RAM G Act: केंद्र सरकार ने आज यानी 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में 'वीबी-जी राम जी' (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।

विज्ञापन
VB-G RAM G Act Scheme Implemented Check Wages, Job Card Rules, Benefits and Eligibility
VB-G RAM G Act: वीबी-जी राम जी योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala AI

1 July 2026 VB-G RAM G Act: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चलाती है ताकि हर जरूरतमंद की मदद की जा सके। इसी क्रम में लोगों को काम देने के लिए काफी पहले से मनरेगा योजना चलाई जा रही है।  


 
पर इस योजना का नाम बदलकर 'वीबी-जी राम जी' (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण) करने के बाद आज यानी 1 जुलाई 2026 से इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपके मन में 'वीबी-जी राम जी' को लेकर कोई सवाल चल रहा है, तो आप उसका जवाब यहां जान सकते हैं...

VB-G RAM G Act Scheme Implemented Check Wages, Job Card Rules, Benefits and Eligibility
वीबी जी राम जी कानून आज से देश में लागू - फोटो : अमर उजाला

कितने दिन का रोजगार मिलेगा अब?

  • पहले मनरेगा के तहत एक साल के भीतर 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी
  • पर अब नया कानून आने से पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी
VB-G RAM G Act Scheme Implemented Check Wages, Job Card Rules, Benefits and Eligibility
आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कितनी बढ़ी है रोजाना की मजदूरी?

  • सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है
  • ऐसे में अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये कर दी गई है
  • आप चाहे किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में रहते हों, आपको तय मजदूरी मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
VB-G RAM G Act Scheme Implemented Check Wages, Job Card Rules, Benefits and Eligibility
VB-G RAM G Act: वीबी-जी राम जी योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : AI Generated

न्यूनतम कितने पैसे मिलेंगे?

  • अगर आप भी इस वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए सरकार ने 300 रुपये प्रतिदिन की अंतरिम न्यूनतम मजदूरी तय की है
  • इसका मतलब है कि इस वीबी-जी राम जी योजना के तहत किसी भी राज्य में मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं होगी
विज्ञापन
VB-G RAM G Act Scheme Implemented Check Wages, Job Card Rules, Benefits and Eligibility
VB-G RAM G Act: वीबी-जी राम जी योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

क्या बनवाना होगा नया जॉब कार्ड?

  • आपके पास जो पुराने जॉब कार्ड हैं फिलहाल वही कार्ड मान्य रहेंगे
  • सरकार की तरफ से साफ किया गया है तब तक ई-केवाईसी सत्यापित पुराने जॉब कार्ड तब तक मान्य रहेंगे, जब तक नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी नहीं हो जाते
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed