Garmi Me Tanki Ka Paani Kaise Rakhen Thanda: गर्मी के मौसम में घरों की छत पर रखी पानी की टंकियां तेज धूप की वजह से काफी गर्म हो जाती हैं। ऐसे में उनसे काफी खौलता हुआ पानी आता है। इस पानी से नहाने, कपड़े धोने और रोजमर्रा के कामों को करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में टंकी का पानी दोपहर में बेहद गर्म हो जाता है। आप कुछ आसान और कम खर्च वाले उपायों को अपनाकर पानी की टंकी को गर्म होने से बचा सकते हैं। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा।
{"_id":"6a1834960be053d1de05b009","slug":"water-tank-cooling-tips-how-to-keep-water-tank-cool-even-in-extreme-summer-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Water Tank: गर्मी में छत की टंकी का पानी खौल रहा है? ये सस्ते उपाय दिला सकते हैं राहत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Water Tank: गर्मी में छत की टंकी का पानी खौल रहा है? ये सस्ते उपाय दिला सकते हैं राहत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 28 May 2026 06:22 PM IST
सार
How To Keep Water Tank Cool: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गर्मियों के मौसम में टंकी के अंदर के पानी को ठंडा रख सकते हैं।
विज्ञापन
टंकी में पानी को कैसे रखें ठंडा
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Water Tank
- फोटो : Adobe stock
टंकी पर सफेद पेंट क्यों करवाएं?
- आप अपनी टंकी पर सफेद पेंट करवा सकते हैं।
- सफेद रंग सूरज की किरणों को कम अवशोषित करने का काम करता है।
- इससे टंकी ज्यादा गर्म नहीं होती है।
- काले रंग की टंकियां गर्मी ज्यादा पकड़ती हैं।
- वहीं सफेद कोटिंग तापमान को कम करने में मदद करती है।
Trending Videos
Water Tank
- फोटो : Adobe stock
टंकी के ऊपर शेड लगाने से क्या फायदा होता है?
- आप टंकी के ऊपर शेड भी लगवा सकते हैं।
- यह एक प्रभावी उपाय है।
- अगर टंकी पर सीधे धूप नहीं पड़ेगी तो उसका तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा।
- इससे पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा।
- आप टीन शेड, फाइबर कवर टंकी के ऊपर लगवा सकते हैं।
- यह उपाय आपको कम लागत में बेहतर राहत देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Tank
- फोटो : Adobe stock
जूट के बोरे या मोटे कपड़े से टंकी ढकने का तरीका क्या है?
- आप टंकी को जूट के बोरे या मोटे कपड़े से भी ढक सकते हैं।
- अगर जूट को हल्का गीला करके टंकी को ढका जाए, तो पानी जल्दी गर्म नहीं होता है।
- पानी अधिक समय तक टंकी के अंदर ठंडा रहता है।
विज्ञापन
Water Tank
- फोटो : Adobe stock
इंसुलेटेड वॉटर टैंक कैसे काम करता है और ढक्कन का क्या महत्व है?
- इसके अलावा अब बाजार में इंसुलेटेड वॉटर टैंक भी मिलते हैं।
- इनमें डबल लेयर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
- ये टंकियां गर्मी के मौसम में पानी के टेंपरेचर को संतुलित करने का काम करती हैं।
- आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि खुली या खराब ढक्कन वाली टंकी जल्दी गर्म होती है।
- इससे पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।