सब्सक्राइब करें

Save Milk From Spilling: उबालते समय दूध गैस पर गिर जाता है? तो ये 4 तरीके आएंगे काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 02 Jun 2026 04:44 PM IST
सार

Dudh Ubalne Mein Na Gire To Kya Kare: क्या आप भी जब दूध उबालते हैं तो दूध बर्तन से बाहर गैस पर गिर जाता है? आप यहां बताए गए तरीकों को इस्तेमाल कर दूध को गिरने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Ways to prevent milk from spilling while boiling dudh ubalane mein girne se kaise bachayein
दूध में उबाल आने पर कैसे गिरने से बचाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

How To Save Milk From Spilling: कहते हैं खाना बनाने के लिए काफी ध्यान देना होता है, क्योंकि हमारी छोटी सी गलती के कारण प्याज या सब्जी जल सकती है जिससे पूरा स्वाद खराब हो जाता है।

ठीक ऐसे ही जब हम दूध उबालते हैं तब भी काफी ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि जरा ही नजर हटी और दूध बर्तन के बाहर गैस पर गिर जाता है। ऐसे में दूध की बर्बादी तो होती ही है। साथ ही गैस चूल्हा भी पूरा गंदा हो जाता है। पर आप चाहें तो कुछ तरीकों की मदद से दूध को उबलते समय गिरने से रोक सकते हैं। चलिए जानते हैं...

Ways to prevent milk from spilling while boiling dudh ubalane mein girne se kaise bachayein
दूध में उबाल आने पर कैसे गिरने से बचाएं? - फोटो : Adobe stock

उबालते समय दूध को गिरने से बचाने के तरीके क्या हैं?

पहला तरीका

  • दूध में लकड़ी का चम्मच रखना काफी पुराना और असरदार तरीका बताया जाता है
  • इसमें आपको करना ये है कि उबलते दूध के बर्तन में लकड़ी का चम्मच डालना है
  • ऐसा करने से झाग कट जाता है जिससे दूध बाहर गिरने से बच सकता है
Trending Videos
Ways to prevent milk from spilling while boiling dudh ubalane mein girne se kaise bachayein
दूध में उबाल आने पर कैसे गिरने से बचाएं? - फोटो : Adobe stock

दूसरा तरीका

  • अगर आपका दूध उबलकर बाहर गिर जाता है
  • ऐसे में आपकी मदद घी या तेल कर सकता है
  • आपको दूध उबालने से पहले बर्तन के ऊपरी किनारों पर हल्का सा घी या तेल लगा लेना है
  • इससे दूर तुरंत बाहर आने से रुकने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ways to prevent milk from spilling while boiling dudh ubalane mein girne se kaise bachayein
दूध में उबाल आने पर कैसे गिरने से बचाएं? - फोटो : Adobe stock

तीसरा तरीका

  • दूध उबलकर गिरने का एक कारण तेज आंच करना भी है
  • कई लोग तेज आंच पर दूध उबालते हैं और वो अचानक उबलकर बाहर गिर जाता है
  • इसलिए गैस की आंच को कम करके रखें और कम आंच पर उबाले
विज्ञापन
Ways to prevent milk from spilling while boiling dudh ubalane mein girne se kaise bachayein
दूध में उबाल आने पर कैसे गिरने से बचाएं? - फोटो : Adobe stock

चौथा तरीका

  • कई लोग एक गलती सबसे अधिक करते हैं जिसकी वजह से दूध उबलकर गिर जाता है
  • जब दूध में उबाल आता है तो लोग दूध के बर्तन को हटाते नहीं बल्कि गैस कम करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे में भी दूध गिर ही जाता है
  • इसलिए दूध के उबाल आने पर गैस कम करने के साथ ही दूध के बर्तन को गैस से उठा दें और जब दूध नीचे बैठ जाए, तब फिर से गैस पर रखें
  • आप चाहें तो एक चम्मच की मदद से उबाल आने पर दूध को हिला भी सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed