AC Ki Cooling Kaise Badhaye: गर्मी के सीजन में एयर कंडीशनर की मांग काफी ज्यादा होती है। इस दौरान एसी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा होता है। इसके पीछे का एक आम कारण AC के एयर फिल्टर की नियमित सफाई न करना है। एयर फिल्टर जब गंदा हो जाता है, तो इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है। इस कारण एसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं दे पाता है।
{"_id":"6a1ecaebab0ca284810c4009","slug":"ac-tips-how-to-clean-air-filter-of-ac-ke-filter-ko-kaise-saaf-karen-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: हर महीने AC का ये पार्ट साफ नहीं किया तो कूलिंग हो सकती है कम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: हर महीने AC का ये पार्ट साफ नहीं किया तो कूलिंग हो सकती है कम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:25 PM IST
सार
How To Increase AC Cooling: आपको एसी के एक जरूरी हिस्से की निश्चित समय अंतराल पर सफाई करते रहनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका असर एसी की कूलिंग पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
AC Cooling Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
गंदा एयर फिल्टर सिर्फ कूलिंग नहीं, हवा की गुणवत्ता को भी करता है खराब
- AC के एयर फिल्टर में जमी धूल और गंदगी केवल कूलिंग को ही प्रभावित करने का काम नहीं करती।
- बल्कि यह कमरे की हवा की गुणवत्ता को भी खराब कर सकती है।
- इस कारण आपको समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई कराते रहनी चाहिए।
Trending Videos
AC Tips
- फोटो : Freepik
AC का एयर फिल्टर कैसे साफ करें?
- फिल्टर की सफाई करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।
- अधिकांश एसी में आप आसानी से फिल्टर को निकाल सकते हैं।
- फिल्टर को निकालने के बाद इसे साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखाना है और फिर दोबारा एसी में लगा देना है।
- अगर एसी का फिल्टर बहुत ज्यादा खराब या क्षतिग्रस्त हो गया हो तो उसे बदलना बेहतर विकल्प है।
- नियमित एसी के फिल्टर की सफाई करने से उसकी कार्यक्षमता लंबे समय तक अच्छी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
साफ फिल्टर से बिजली की खपत होती है कम
- एसी का फिल्टर अगर साफ होता है, तो इससे बिजली की खपत भी कम होती है।
- इसका बड़ा कारण यह है कि एयरफ्लो सही रहने से कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है, जिसकी वजह से वह अधिक दक्षता के साथ काम करता है।
- इससे अतिरिक्त बिजली बिल नहीं आता है।
- इसके अलावा एसी की लाइफस्पैन भी बढ़ती है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
AC की सर्विसिंग साल में कितनी बार करानी चाहिए?
- इसके अलावा आपको एसी की सर्विसिंग भी साल में दो बार करानी चाहिए।
- एक बार गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले मार्च या अप्रैल में एसी की सर्विसिंग करा लें।
- वहीं गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद आपको एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए।
- इससे एसी की परफॉर्मेंस अच्छी होती है।