सब्सक्राइब करें

Pan Card DOB Change: बिना डॉक्यूमेंट्स कैसे बदलवाएं पैन कार्ड में जन्मतिथि? तरीका यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 02 Jun 2026 05:06 PM IST
सार

PAN Card Mein Date Of Birth Kaise Change Kare: अगर आपके पैन कार्ड में जन्मतिथि गलत है और आपके पास 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट नहीं, तो भी आप एक डॉक्यूमेंट की मदद से अपने पैन कार्ड में आधार वाली जन्मतिथि करवा सकते हैं।

विज्ञापन
how to change pan card date of birth without any proof pan card mein kaise dob change karwayein
पैन कार्ड में जन्मतिथि बिना डॉक्यूमेंट के कैसे चेंज होगी? - फोटो : Amar Ujala AI

PAN Card Date Of Birth Change Process: कई तरह के डॉक्यूमेंट ऐसे हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों में पड़ती है और अगर इनमें से कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो हमें दिक्कत भी हो सकती है। कई बार कई डॉक्यूमेंट में जन्मतिथि गलत हो जाती है जिसके कारण हमें कई दिक्कतें होती हैं और कई काम तक अटक जाते हैं।

जैसे- पैन कार्ड में अगर जन्मतिथि अलग है और आधार में अलग, तो कई काम अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट (जो ये प्रूफ करते हों कि आपकी जन्मतिथि वही है, जो आप करवाना चाहते हैं) नहीं है, तो भी आप एक डॉक्यूमेंट की मदद से अपने पैन कार्ड में जन्मतिथि बदलवा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा डॉक्यूमेंट है...

how to change pan card date of birth without any proof pan card mein kaise dob change karwayein
पैन कार्ड में जन्मतिथि बिना डॉक्यूमेंट के कैसे चेंज होगी? - फोटो : Adobe Stock

पैन कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड 

नोट:- अब सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आप पैन कार्ड में जन्मतिथि नहीं बदलवा सकते हैं।

Trending Videos
how to change pan card date of birth without any proof pan card mein kaise dob change karwayein
पैन कार्ड में जन्मतिथि बिना डॉक्यूमेंट के कैसे चेंज होगी? - फोटो : अमर उजाला

नहीं है डॉक्यूमेंट तो कैसे बदलवाएं पैन कार्ड में जन्मतिथि?

  • पैन कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने के लिए पिछली स्लाइड्स में बताए गए डॉक्यूमेंट में से कोई एक चाहिए
  • पर अगर आपके पास इनमें से कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो भी आप एक दस्तावेज बनवाकर पैन कार्ड में जन्मतिथि बदलवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change pan card date of birth without any proof pan card mein kaise dob change karwayein
पैन कार्ड में जन्मतिथि बिना डॉक्यूमेंट के कैसे चेंज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, आपको एक एफिडेविट बनवाना होता है
  • फिर इस एफिडेविट पर आपको अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर करवाने होते हैं और इस पर स्टैंप लगवानी होती है
  • इसके बाद इस एफिडेविट के जरिए आप पैन कार्ड में जन्मतिथि के लिए आवेदन कर सकते हैं और आपकी जन्मतिथि आधार वाली हो जाती है
विज्ञापन
how to change pan card date of birth without any proof pan card mein kaise dob change karwayein
पैन कार्ड में जन्मतिथि बिना डॉक्यूमेंट के कैसे चेंज होगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या लिखना होता है एफिडेविट में?

  • आपको एफिडेविट में लिखवाना होता है कि आपके पैन कार्ड में जन्मतिथि गलत है और आप अपने पैन कार्ड में आधार वाली जन्मतिथि चाहते हैं
  • फिर इस एफिडेविट को बनवाने के लिए आपको अपने आधार कार्ड की कॉपी देनी होती है और आप नोटरी पब्लिक या अधिकृत शपथ आयुक्त द्वारा इसे बनवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed