सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से इलाज पर इन चीजों के नहीं मिलते हैं पैसे? यहां समझें इसके दांव-पेंच

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 01 Jun 2026 06:13 PM IST
सार

Treatments Not Covered in Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड पर लोग 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। मगर यह कार्ड कुछ चीजों के लिए इलाज के लिए पैसे नहीं देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Hidden Rules: Essential List of Medical Treatments and Expenses Not Covered Under the Sch
आयुष्मान कार्ड के छिपे नियम - फोटो : AI

Ayushman Card Hidden Rules: केंद्र सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' देश के करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत मिलने वाले आयुष्मान कार्ड से हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। मगर आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि इस कार्ड से अस्पताल का हर एक खर्च पूरी तरह मुफ्त होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।



इस योजना के कुछ बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम हैं, जिनके तहत कई तरह के इलाज और मेडिकल खर्चों के पैसे नहीं मिलते हैं। जानकारी के अभाव में कई बार मरीजों को अस्पताल में जेब से पैसे देने पड़ते हैं, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में आयुष्मान कार्ड के नियमों और दांव-पेचों को समझते हैं।

Ayushman Bharat Card Hidden Rules: Essential List of Medical Treatments and Expenses Not Covered Under the Sch
ओपीडी और बाहरी दवा के नहीं मिलते पैसे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ओपीडी और बाहरी दवा के नहीं मिलते पैसे

  • अगर आप अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर को दिखाने जाते हैं और भर्ती नहीं होते, तो उसका खर्च आपको खुद देना होगा।
  • बिना किसी गंभीर बीमारी या डॉक्टर की लिखित सलाह के कराए गए सामान्य बॉडी चेकअप इस योजना में शामिल नहीं हैं।
  • कुछ शर्तों के साथ अस्पताल के अंदर मिलने वाली दवाइयां मुफ्त हैं, लेकिन बाहर की दुकान से खरीदी गई दवाओं का पैसा खुद भरना पड़ता है।
Trending Videos
Ayushman Bharat Card Hidden Rules: Essential List of Medical Treatments and Expenses Not Covered Under the Sch
कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर है पूरी रोक - फोटो : Amar Ujala

कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर है पूरी रोक

  • सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए कराई जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट का खर्च सरकार नहीं उठाती है।
  • वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी इस योजना के तहत कवर नहीं होती।
  • मगर कुछ विशेष और बेहद महंगे ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामलों में इस कार्ड के जरिए पूरी मदद नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Hidden Rules: Essential List of Medical Treatments and Expenses Not Covered Under the Sch
इन विशेष बीमारियों के खर्चों पर नियम सख्त - फोटो : Amar Ujala

इन विशेष बीमारियों के खर्चों पर नियम सख्त

  • शराब, सिगरेट या किसी अन्य ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति केंद्र का खर्च इसमें शामिल नहीं है।
  • संतान प्राप्ति के लिए कराए जाने वाले आईवीएफ या बांझपन के इलाज के पैसे इस योजना से नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Hidden Rules: Essential List of Medical Treatments and Expenses Not Covered Under the Sch
अस्पताल के इन सुविधाओं का भी नहीं मिलता भुगतान - फोटो : Adobe stock
अस्पताल के इन सुविधाओं का भी नहीं मिलता भुगतान
  • आयुष्मान योजना में सिर्फ जनरल वार्ड का खर्च शामिल है, अगर आप अपनी मर्जी से प्राइवेट या डीलक्स रूम लेते हैं तो पैसा खुद देना होगा।
  • मरीज के परिजनों के रहने, खाने या अस्पताल द्वारा लिए जाने वाले अन्य एक्स्ट्रा सर्विस चार्ज के पैसे इस कार्ड से नहीं मिलते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed