Ayushman Card Hidden Rules: केंद्र सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' देश के करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत मिलने वाले आयुष्मान कार्ड से हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। मगर आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि इस कार्ड से अस्पताल का हर एक खर्च पूरी तरह मुफ्त होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
{"_id":"6a1d7e66213b2b14f50a79d4","slug":"ayushman-bharat-card-hidden-rules-essential-list-of-medical-treatments-and-expenses-not-covered-under-the-sch-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से इलाज पर इन चीजों के नहीं मिलते हैं पैसे? यहां समझें इसके दांव-पेंच","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से इलाज पर इन चीजों के नहीं मिलते हैं पैसे? यहां समझें इसके दांव-पेंच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:13 PM IST
सार
Treatments Not Covered in Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड पर लोग 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। मगर यह कार्ड कुछ चीजों के लिए इलाज के लिए पैसे नहीं देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के छिपे नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपीडी और बाहरी दवा के नहीं मिलते पैसे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
ओपीडी और बाहरी दवा के नहीं मिलते पैसे
- अगर आप अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर को दिखाने जाते हैं और भर्ती नहीं होते, तो उसका खर्च आपको खुद देना होगा।
- बिना किसी गंभीर बीमारी या डॉक्टर की लिखित सलाह के कराए गए सामान्य बॉडी चेकअप इस योजना में शामिल नहीं हैं।
- कुछ शर्तों के साथ अस्पताल के अंदर मिलने वाली दवाइयां मुफ्त हैं, लेकिन बाहर की दुकान से खरीदी गई दवाओं का पैसा खुद भरना पड़ता है।
Trending Videos
कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर है पूरी रोक
- फोटो : Amar Ujala
कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रीटमेंट पर है पूरी रोक
- सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए कराई जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट का खर्च सरकार नहीं उठाती है।
- वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी इस योजना के तहत कवर नहीं होती।
- मगर कुछ विशेष और बेहद महंगे ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामलों में इस कार्ड के जरिए पूरी मदद नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन विशेष बीमारियों के खर्चों पर नियम सख्त
- फोटो : Amar Ujala
इन विशेष बीमारियों के खर्चों पर नियम सख्त
- शराब, सिगरेट या किसी अन्य ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति केंद्र का खर्च इसमें शामिल नहीं है।
- संतान प्राप्ति के लिए कराए जाने वाले आईवीएफ या बांझपन के इलाज के पैसे इस योजना से नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के इन सुविधाओं का भी नहीं मिलता भुगतान
- फोटो : Adobe stock
अस्पताल के इन सुविधाओं का भी नहीं मिलता भुगतान
- आयुष्मान योजना में सिर्फ जनरल वार्ड का खर्च शामिल है, अगर आप अपनी मर्जी से प्राइवेट या डीलक्स रूम लेते हैं तो पैसा खुद देना होगा।
- मरीज के परिजनों के रहने, खाने या अस्पताल द्वारा लिए जाने वाले अन्य एक्स्ट्रा सर्विस चार्ज के पैसे इस कार्ड से नहीं मिलते।