Different Number Plate Colors Meaning: भारत में सड़क पर चलने वाले वाहनों की नंबर प्लेट सिर्फ गाड़ी की पहचान के लिए नहीं होती, बल्कि उसके इस्तेमाल की जानकारी भी देती है। आपने अक्सर सफेद और पीले रंग की नंबर प्लेट देखी होगी, लेकिन क्या आपने हरे, काले, लाल या नीले रंग की नंबर प्लेट पर ध्यान दिया है?
Number Plate: हरे नंबर प्लेट क्या होता है मतलब? पीले और सफेद के अलावा इन रंगों के भी होते हैं नंबर प्लेट
Different Number Plate Meaning: आमतौर पर लोग कुछ सीमित रंग के ही नंबर प्लेटों के बारे में जानते हैं, जैसे सफेद, पीला आदि। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि नंबर प्लेट कई तरह के होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद नंबर प्लेट
यह सबसे आम नंबर प्लेट है। इसे निजी वाहनों पर लगाया जाता है। सफेद प्लेट पर काले रंग के अक्षर और अंक लिखे होते हैं। ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ निजी कामों के लिए किया जा सकता है। इनसे किराया लेकर सवारी या सामान ढोना नियमों के खिलाफ है।
पीली नंबर प्लेट
पीले रंग की नंबर प्लेट व्यावसायिक वाहनों के लिए होती है। इस पर काले रंग के अक्षर लिखे होते हैं। टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, बस, ट्रक और किराये पर चलने वाली कैब जैसी गाड़ियों में यह प्लेट लगाई जाती है। ऐसे वाहनों के लिए अलग नियम और परमिट लागू होते हैं।
हरी नंबर प्लेट
हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान होती है। निजी इलेक्ट्रिक वाहनों में हरे बैकग्राउंड पर सफेद अक्षर होते हैं, जबकि व्यावसायिक इलेक्ट्रिक वाहनों में हरे बैकग्राउंड पर पीले अक्षर लिखे जाते हैं। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की पहचान आसान बनाने के लिए इस रंग की नंबर प्लेट शुरू की है।
इसके अलावा भी कई रंग के नंबर प्लेट होते हैं, जो सड़कों पर कम देखने को मिलते हैं।
- काली नंबर प्लेट किराये पर चलने वाली सेल्फ-ड्राइव गाड़ियों पर लगती है।
- लाल नंबर प्लेट नई गाड़ियों पर अस्थायी रजिस्ट्रेशन के दौरान दी जाती है।
- नीली नंबर प्लेट विदेशी दूतावास और राजनयिक अधिकारियों के वाहनों पर होती है।
- सेना के वाहनों की नंबर प्लेट अलग प्रारूप में होती है, जिस पर सामान्य राज्य कोड की जगह विशेष सैन्य पहचान होती है।
- नंबर प्लेट का रंग देखकर वाहन की श्रेणी आसानी से पहचानी जा सकती है।
- इसलिए किसी भी वाहन पर गलत रंग की नंबर प्लेट लगाना या नियमों के खिलाफ उसका इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
- अगर आप नई गाड़ी खरीद रहे हैं या सड़क पर अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट देखते हैं, तो अब आप आसानी से समझ सकेंगे कि वह वाहन किस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।