कई फ्लैट लीजहोल्ड प्रॉपर्टी के अंतर्गत आते हैं, यानी ये फ्लैट आपको एक निश्चित समयावधि के लिए लीज पर दिए जाते हैं। लीज की यह अवधि आमतौर पर 30 से लेकर 99 साल की होती है। 99 साल की लीज की अवधि खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक नहीं रहता है। लीज एक कानूनी दस्तावेज होता है, जो दोनों पक्षों के बीच तय शर्तों पर आधारित होता है। इसकी अवधि पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह उस समझौते और मौजूदा कानूनों पर निर्भर करती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि लीज समाप्त होने के बाद फ्लैट का क्या होता है? उस पर मालिकाना हक किसका होता है और इसको लेकर कानूनी तौर पर क्या विकल्प उपलब्ध होते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: 99 साल की लीज खत्म होने के बाद क्या होता है फ्लैट का? जानिए यहां
कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि 99 साल की लीज खत्म होने के बाद फ्लैट का क्या होता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले आपको इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए कि प्रॉपर्टी की बिक्री लीजहोल्ड और फ्रीहोल्ड के आधार पर की जाती है। फ्रीहोल्ड जो प्रॉपर्टी होती है उस पर मालिक का पूरा हक होता है। वह उस प्रॉपर्टी को कभी भी अपनी मर्जी से खरीद और बेच सकता है।
Air Purifier: खरीदने जा रहे हैं एयर प्यूरीफायर, तो जान लें ये बातें नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना
वहीं जो लीजहोल्ड प्रॉपर्टी होती है उस पर आपका तय समय के लिए (30 साल या 99 साल) के लिए ही मालिकाना हक होता है। लीज खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी का असली मालिक इसे अपने पास वापस ले लेता है।
Room Heater: रात में हीटर चलाकर सोते हैं? तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
अगर आपका फ्लैट 99 साल की लीज पर है और आपको डर है कि 99 साल के बाद इसका क्या होगा? इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार सरकार लीजहोल्ड प्रॉपर्टी को फ्रीहोल्ड में बदलने के लिए स्कीमें भी लेकर आती रहती है। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ फीस देनी होती है।
(VB-G RAM G): मनरेगा को खत्म कर सरकार ला रही विकसित भारत-जी राम जी योजना, जानिए स्कीम से जुड़ी प्रमुख बातें
इस कारण आपको फ्लैट खरीदते समय बाकी चीजों के बारे में पता करने के साथ साथ लीज पीरियड के बारे में भी पता करना चाहिए। इससे आप भविष्य में आने वाली दिक्कतों से बच सकते हैं।
IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट