सब्सक्राइब करें

Mobile Charging Tips: मोबाइल को चार्ज करते समय 99% लोग करते हैं ये 4 गलतियां, चेक करें आप तो नहीं कर रहे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Jun 2026 04:33 PM IST
सार

Mobile Charging Ke Time Kaun Si Galtiyan Karte Hain Log: क्या आप जानते हैं अधिकतर लोग मोबाइल चार्ज करते समय कुछ गलतियां करते हैं जिनका बुरा असर उनके मोबाइल पर पड़ता है?

विज्ञापन
What mistakes do people make while charging their mobile phones charge krte time kaun si galtiyan na kare
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Charging Tips: आज के दौर में लगभग हर किसी के पास अपना पर्सनल मोबाइल फोन होता है और अब तो समय स्मार्टफोन का है। मार्केट में कई कंपनियों के मोबाइल फोन मौजूद हैं जिसमें से लोग अपनी-अपनी पसंद और अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से मोबाइल खरीदते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि लोग मोबाइल चार्ज करते समय कुछ गलतियां ऐसी करते हैं जिससे उनका मोबाइल जल्दी खराब हो जाता है? सबसे खास बात ये कि अधिकतर लोग ऐसी गलतियां करते हैं। तो चलिए जानते हैं मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...

What mistakes do people make while charging their mobile phones charge krte time kaun si galtiyan na kare
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल चार्ज करते समय कौन सी गलतिया नहीं करनी चाहिए?

पहली गलती

  • अधिकतर लोगों का जब कंपनी वाला चार्जर (जो मोबाइल के साथ आता है) खराब हो जाता है
  • तो ऐसे में लोग मार्केट से कोई भी सस्ता-लोकल सा चार्जर खरीद लेते हैं
  • फिर इस लोकल चार्जर से लोग मोबाइल चार्ज करते हैं जिनसे सही वोल्टेज नहीं मिलती
  • ऐसे में बैटरी फूलती है और खराब हो जाती है, इसलिए हमेशा ऑरिजनल चार्जर ही इस्तेमाल करना चाहिए
What mistakes do people make while charging their mobile phones charge krte time kaun si galtiyan na kare
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • लोग मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं और फिर फोन चलाने लगते हैं
  • कोई गेम खेलता है तो कोई फिल्म देखने लगता है
  • यही नहीं, लोग चार्जिंग के दौरान कॉल पर भी बात करने लगते हैं
  • इससे भी मोबाइल की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है
  • इसलिए चार्जिंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
What mistakes do people make while charging their mobile phones charge krte time kaun si galtiyan na kare
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • लोग मोबाइल को रात भर चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं
  • फिर सुबह ही चार्जर को प्लग से हटाते हैं
  • भले ही अब मोबाइल में बैटरी फुल होते ही पावर ऑटो-कट हो जाती है
  • पर ऐसा करने से बैटरी और चार्जर पर दबाव पड़ता है, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
What mistakes do people make while charging their mobile phones charge krte time kaun si galtiyan na kare
मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

चौथी गलती

  • अक्सर देखने में आता है कि लोग मोबाइल मोटा फोन कवर लगा लेते हैं
  • फिर इसी मोटे कवर को लगाकर मोबाइल चार्ज करते हैं
  • ऐसे में मोटे कवर से चार्जिगं के दौरान निकलने वाली हीट बाहर नहीं निकल पाती
  • इसलिए हमेशा फोन के मोटे कवर को हटाकर मोबाइल चार्ज करने की सलाह दी जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed