सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: स्मार्टफोन हो गया है चोरी तो तुरंत करें ये जरूरी काम, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 05:01 PM IST
सार

स्मार्टफोन चोरी होने के बाद आपको कुछ जरूरी कार्य तुरंत करने चाहिए। अगर आप ये कार्य नहीं करते हैं तो आपको कई दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। 

विज्ञापन
What To Do If Smartphone Stolen Know How To Protect Your Data and Money
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

आज के इस डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसमें हमारी कई निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट और जरूरी दस्तावेज होते हैं। वहीं अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए, तो नुकसान केवल डिवाइस को ही नहीं बल्कि आपकी पहचान और पैसों का भी हो सकता है। इसके अलावा आपकी कई निजी जानकारी के लीक होने का खतरा भी रहता है। कई बार लोग स्मार्टफोन चोरी होने की स्थिति में घबरा जाते हैं और जरूरी कदम उठाने में देरी कर देते हैं। इससे आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है, तो कुछ जरूरी काम तुरंत करना चाहिए।

Trending Videos
What To Do If Smartphone Stolen Know How To Protect Your Data and Money
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

सिम ब्लॉक

स्मार्टफोन चोरी होने की स्थिति में आपको सबसे पहले अपने सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना चाहिए। आप अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के कस्टमर केयर पर कॉल करके या नजदीकी स्टोर पर जाकर आसानी से सिम कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं। सिम ब्लॉक होने से कोई दूसरा शख्स नंबर से कॉल, मैसेज या ओटीपी का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। 

PM Kisan Budget 2026 LIVE: क्यों बजट में नहीं बढ़ी पीएम किसान योजना की किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
What To Do If Smartphone Stolen Know How To Protect Your Data and Money
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

फोन लॉक और डाटा डिलीट

स्मार्टफोन के चोरी होने के बाद उसको लॉक करना या डाटा डिलीट करना बेहद जरूरी है। एंड्रॉयड यूजर्स Find My Device फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है, रिमोट लॉक लगाया जा सकता है या स्मार्टफोन का डाटा डिलीट किया जा सकता है।

Budget 2026: देश में दौड़ेंगी हाई-स्पीड ट्रेनें, सरकार ने किया 7 नए रेल कॉरिडोर का एलान, देखें पूरी लिस्ट

What To Do If Smartphone Stolen Know How To Protect Your Data and Money
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

UPI, बैंकिंग और वॉलेट एप्स को तुरंत ब्लॉक

स्मार्टफोन चोरी होने की स्थिति में आपको UPI, बैंकिंग और वॉलेट एप्स को तुरंत ब्लॉक करना चाहए। आप बैंक हेल्पलाइन पर संपर्क करें या संबंधित एप की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद करवा सकते हैं। 

Union Budget 2026: क्या है सेमीकंडक्टर मिशन 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप

विज्ञापन
What To Do If Smartphone Stolen Know How To Protect Your Data and Money
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

एफआईआर

फोन चोरी होने के बाद आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल चोरी की FIR दर्ज करवानी चाहिए। सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक करवाने से फोन का गलत इस्तेमाल रोका जा सकता है।

Union Budget 2026: बजट-2026 में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का एलान, जानें क्या है ये स्कीम?

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed