सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Union Budget 2026: What is India Semiconductor Mission 2.0 Know Key Details

Union Budget 2026: क्या है सेमीकंडक्टर मिशन 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को चिप निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का एलान किया है।

Union Budget 2026: What is India Semiconductor Mission 2.0 Know Key Details
Union Budget 2026 Semiconductor Mission 2.0 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए सेमिकंडक्टर मिशन को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत सरकार सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत करेगी। यह मिशन देश में मुख्य तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरू किया जाएगा। भारत सरकार का लक्ष्य केवल देश में चिप बनाना ही नहीं है बल्कि दुनिया की सप्लाई चेन में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करना है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उन 'मिसिंग लिंक्स' को जोड़ना है जिनकी वजह से भारत अब तक आयात पर निर्भर था।

Trending Videos

सेमिकंडक्टर बनाने वाली कई कंपनियां देश में अपना प्लांट तैयार कर रही हैं। वर्तमान में भारत अपनी जरूरत के अधिकतर चिप्स चीन और ताइवान से आयात करता है। इस मिशन के जरिए रक्षा, ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन सेक्टर में विदेशी निर्भरता को खत्म किया जा सकेगा। मिशन अगर सफल होता है तो अगले कुछ वर्षों में मेड इन इंडिया चिप्स दुनियाभर के गैजेट्स में नजर आएंगी।

Union Budget 2026: बजट-2026 में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का एलान, जानें क्या है ये स्कीम?

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिकंडक्टर चिप क्या है?

सेमीकंडक्टर चिप सिलिकॉन की बनी होती है। इस छोटी सी चिप पर अरबों की संख्या में सूक्ष्म ट्रांजिस्टर लगे होते हैं। ये ट्रांजिस्टर 0 और 1 यानी बाइनरी भाषा के आधार पर डेटा को प्रोसेस करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो सेमीकंडक्टर चिप किसी भी मशीन का दिमाग होता है। 

दुनिया को क्यों है सेमीकंडक्टर चिप की जरूरत?

सेमीकंडक्टर चिप नए भविष्य का रास्ता हैं। वर्तमान में चल रही एआई क्रांति का आधार ही यही है। बिना हाई-स्पीड चिप्स के डाटा प्रोसेसिंग मुमकिन नहीं है। आधुनिक मिसाइलें, रडार सिस्टम, फाइटर जेट्स और ड्रोन सब में सेमीकंडक्टर की चिप की जरूरत होती है। वह देश जिसके पास अपनी चिप बनाने की क्षमता है, वह सुरक्षा के मामले में ज्यादा ताकतवर है। सेमीकंडक्टर चिप वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed