Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, बजट में सरकार ने किया ये बड़ा एलान
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए देश में कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा एलान किया है। यह एलान डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है।
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में Union Budget 2026 पेश करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा एलान किया है। बजट में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है। सरकार ने देशभर में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आधुनिक लैब स्थापित करने का एलान किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नई तकनीक, डिजिटल टूल्स और इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग देना है, ताकि भारत वैश्विक स्तर पर क्रिएटिव इकॉनमी में अपनी मजबूत पहचान बना सके।
वित्त मंत्री ने बताया कि आने वाले वर्षों में भारत के AVGC सेक्टर में तेजी से विकास होने की संभावना है। अनुमान है कि साल 2030 तक इस क्षेत्र में करीब 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी। इसी जरूर को देखते हुए सरकार ने स्किल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने का फैसला लिया है।
Union Budget 2026: क्या है सेमीकंडक्टर मिशन 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप
कंटेंट क्रिएटर लैब्स युवाओं को प्रैक्टिकल नॉलेज देने में मदद करेगी, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलने में आसानी होगी। बजट प्रस्ताव के अनुसार, देश के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में एनीमेशन, वीडियो प्रोडक्शन, गेम डिजाइन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी।
Budget 2026: देश में दौड़ेंगी हाई-स्पीड ट्रेनें, सरकार ने किया 7 नए रेल कॉरिडोर का एलान, देखें पूरी लिस्ट
इससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव फील्ड में भी करियर बनाने के लिए तैयार हो सकेंगे। यह पहल खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। यह एलान डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा कदम है।
Union Budget 2026: विदेश घूमना हुआ आसान, सरकार ने बजट में कर दिया ये बड़ा एलान
