{"_id":"697f020f99f39080610f3c8e","slug":"budget-2026-impact-on-common-people-cheaper-and-costlier-items-full-list-news-in-hindi-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: आमजन के लिए क्या चीजें हुई सस्ती और किन चीजों से पड़ेगा जेब पर असर? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Budget 2026: आमजन के लिए क्या चीजें हुई सस्ती और किन चीजों से पड़ेगा जेब पर असर? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:53 PM IST
सार
Budget for Common Categories: आज के बजट का असर आमजन पर कितना पड़ा है, इस लेख में हम इसी बारे में बात करेंगे। यहां हम आसान शब्दों में आपको बताएंगे कि क्या चीजें सस्ती हुई हैं और क्या महंगी ?
विज्ञापन
बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता हुआ ?
- फोटो : अमर उजाला
Union Budget Me Kya Sasta Hua Aur Kya Mehenga: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऐलान किए, जिनमें खासतौर पर कस्टम ड्यूटी में कटौती शामिल है। इसका मतलब है कि अब कुछ प्रमुख आयातित वस्तुएं और आवश्यक चीजें आमजन के लिए सस्ती हो जाएंगी। इस फैसले के बाद आमजन के लिए घरेलू उपयोग की कई चीजें अब पहले से किफायती होंगी।
Trending Videos
बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता हुआ ?
- फोटो : Adobe Stock
1. समुद्री खाद्य और मछली पालन
- समुद्री उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए आयात सीमा बढ़ाई गई है।
- इससे मछली पालन उद्योग से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।
- संबंधित समुद्री उत्पाद सस्ते उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता हुआ ?
- फोटो : AdobeStock
2. जूते और चमड़े का उद्योग
- जूतों के ऊपरी हिस्सों के निर्यात के लिए शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई।
- इससे जूते बनाने की लागत कम होगी।
- देश में बिकने वाले जूते सस्ते होंगे।
- चमड़े और वस्त्र परिधानों के कच्चे माल पर आयात छूट की समयसीमा एक साल बढ़ाई गई।
बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता हुआ ?
- फोटो : Adobe Stock
3. इलेक्ट्रॉनिक और लिथियम आधारित उत्पाद
- लिथियम आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क में छूट।
- इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी सस्ते होंगे।
- माइक्रोवेव ओवन बनाने वाले पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में छूट।
विज्ञापन
बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता हुआ ?
- फोटो : अमर उजाला
4. औद्योगिक और महत्वपूर्ण खनिज
- सेमीकंडक्टर और अन्य अहम खनिजों की प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर आयात छूट।
- इससे उत्पादन लागत कम होगी।
- उद्योगों को मजबूती और घरेलू उत्पादन बढ़ावा मिलेगा।
