सब्सक्राइब करें

What Is Bio-CNG: क्या होती है बायो मिक्स सीएनजी? जिसको आज के बजट में मिली बड़ी छूट

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 05:00 PM IST
सार

What Is Bio-CNG: आज का बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायो मिक्स सीएनजी पर छूट का एलान किया है। ये क्या होती है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
What is Bio-Mix CNG Major Tax Relief in Budget 2026 Explained in Hindi
बायो-मिक्स सीएनजी क्या है? - फोटो : अमर उजाला

What Is Bio-CNG: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया, जिसमें अर्थव्यवस्था, उद्योग, ऊर्जा और आम लोगों से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गईं। इन्हीं घोषणाओं में सरकार ने स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।



बजट में बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर केंद्र सरकार द्वारा सीमा शुल्क में छूट देने का निर्णय किया गया है। इस कदम का उद्देश्य बायोगैस आधारित ईंधन के उत्पादन को सस्ता बनाना और इसकी आपूर्ति को आसान करना है, ताकि यह आम घरों और उपभोक्ताओं तक कम कीमत पर पहुंच सके।

सरकार का मानना है कि इससे न केवल ईंधन की लागत कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह बायो मिक्स सीएनजी क्या है और इसका इस्तेमाल कहां किया जाता है। यहां हम आपको इसी से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

Also Read: PM Kisan Budget 2026 LIVE: क्यों बजट में नहीं बढ़ी पीएम किसान योजना की किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Trending Videos
What is Bio-Mix CNG Major Tax Relief in Budget 2026 Explained in Hindi
बायो-मिक्स सीएनजी क्या है? - फोटो : Adobe Stock
 बायो-मिक्स सीएनजी क्या है?
 
  • बायो-मिक्स सीएनजी एक उन्नत और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जिसे बायोगैस और प्राकृतिक गैस (CNG) को मिलाकर तैयार किया जाता है। 
  • बायोगैस जैविक कचरे जैसे कृषि अवशेष, गोबर, फूड वेस्ट और अन्य जैविक पदार्थों से बनती है। 
  • जब इस बायोगैस को शुद्ध कर CNG के साथ मिश्रित किया जाता है, तो ये एक स्थिर, सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन के रूप में उपयोग की जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Bio-Mix CNG Major Tax Relief in Budget 2026 Explained in Hindi
बायो-मिक्स सीएनजी क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करती है बायो-मिक्स सीएनजी?
 
  • सबसे पहले जैविक कचरे से बायोगैस तैयार की जाती है। इसके बाद गैस को शोधन प्रक्रिया से गुजारा जाता है, ताकि अशुद्धियां हटाई जा सकें।
  • शुद्ध बायोगैस को निर्धारित अनुपात में प्राकृतिक गैस के साथ मिलाया जाता है।
  • ये मिश्रण ऊर्जा क्षमता बनाए रखते हुए वाहनों और अन्य उपयोगों के लिए उपयुक्त बनता है।

 
What is Bio-Mix CNG Major Tax Relief in Budget 2026 Explained in Hindi
बायो-मिक्स सीएनजी क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों है ये उपयोगी?

बायो-मिक्स सीएनजी कार्बन उत्सर्जन कम करती है, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाती है और कचरे को उपयोगी ऊर्जा में बदलती है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।

 
विज्ञापन
What is Bio-Mix CNG Major Tax Relief in Budget 2026 Explained in Hindi
बायो-मिक्स सीएनजी क्या है? - फोटो : Freepik
बायो-मिक्स सीएनजी का इस्तेमाल कहां होता है?

इसका इस्तेमाल सीएनजी वाहनों में ईंधन के रूप में, घरेलू गैस सप्लाई, औद्योगिक इकाइयों और बिजली उत्पादन संयंत्रों में किया जाता है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed