गर्मी बढ़ने के साथ एसी का इस्तेमाल घरों में तेजी से बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग इस बारे में शिकायत करते हैं कि एसी चलने के बावजूद उनका कमरा ठीक ढंग से ठंडा नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में बिजली का बिल भी बढ़ता है और राहत भी सही से नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों का लगता है कि एसी खराब हो गया है। कुछ लोग लोग इसे गैस खत्म होने को वजह मान लेते हैं, जबकि इसके पीछे कई छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं। अगर आप समय रहते इन समस्याओं की पहचान कर लेते हैं, तो एसी की कूलिंग पहली जैसी दोबारा हो सकती है। इसके अलावा आप अनावश्यक खर्च से भी बच सकते हैं।
{"_id":"6a117498e7d9f9106803625f","slug":"why-ac-is-not-cooling-the-room-properly-know-the-main-reasons-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: कहीं आपका एसी तो नहीं कर रहा है कमरा ठंडा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: कहीं आपका एसी तो नहीं कर रहा है कमरा ठंडा? जानिए क्या हो सकते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 23 May 2026 03:24 PM IST
सार
अगर आपका एसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं दे रहा है, तो इसके पीछे कई प्रमुख कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
एसी का एयर फिल्टर गंदा होना
- कई बार देखने को मिलता है कि एयर फिल्टर में धूल जमा होने से ठंडी हवा का फ्लो कम हो जाता है।
- इस स्थिति में गंदा फिल्टर एसी पर अतिरिक्त दबाव डालने का काम करता है।
- इस कारण कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लग सकता है।
- आपको एक निश्चित समय अंतराल पर एसी के फिल्टर की सफाई करते रहनी चाहिए।
AC Tips
- फोटो : Freepik
कमरे की गर्मी भी बन सकती है वजह
- अगर कमरे में सीधी धूप आ रही है, तो वह एसी की कूलिंग को प्रभावित कर सकती है।
- बार-बार दरवाजा खुलने से ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है।
- खराब इंसुलेशन वाले कमरों में भी ठंडक ज्यादा देर नहीं टिक पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
एसी की गैस कम होना
- कई बार कम गैस होने की वजह से भी एसी पर्याप्त ठंडक नहीं देता है।
- गैस कम होने पर एसी लगातार चलता रहता है लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो पाता है।
- इस स्थिति मे इंडोर यूनिट से सामान्य से कम ठंडी हवा आने लगती है।
- आपको इस स्थिति में मैकेनिक से तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
निश्चित समय अंतराल पर कराएं एसी की सर्विसिंग
- आपको साल में दो बार एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए।
- इसमें आप गर्मियों के सीजन के शुरू होने से पहले मार्च या अप्रैल में पहली सर्विस करा सकते हैं।
- वहीं दूसरी सर्विस आप सितंबर या अक्तूबर में करा सकते हैं बरसात के सीजन के खत्म होने के बाद। इससे एसी की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है।