सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्यों रेलवे प्लेटफॉर्म पर नहीं होते मेडिकल स्टोर? यहां जानें वजह

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 08 Jun 2026 07:43 AM IST
सार

Railway Station Par Medical Store Kyo Nahi Hote: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर क्यों नहीं होते? आप यहां जान सकते हैं कि रेलवे स्टेशन पर दवाइयों की दुकान क्यों नहीं होती है।

विज्ञापन
Why are there no medical stores on railway platforms par dawai ki dukan kyo nhi hoti
क्या प्लेटफॉर्म पर दवाई मेडिकल स्टोर नहीं होते? - फोटो : Amar Ujala AI

Railway Station Medical Store: हम जब भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो कई टिकट में खाना चुनने की सुविधा होती है। जबकि, अधिकतर लोग रेलवे स्टेशन पर बनी दुकानों से सामान खरीद लेते हैं। जैसे- रेल नीर, चाय, नमकीन, बिस्कुट समेत खाने का कई सामान आसानी से रेलवे स्टेशनों पर बनी दुकानों पर मिल जाता है।



पर क्या आपने कभी रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर यानी दवाई की दुकान देखी है? क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर प्लेटफॉर्म पर मेडिकल स्टोर क्यों नहीं होता है? चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह होती है...

Why are there no medical stores on railway platforms par dawai ki dukan kyo nhi hoti
क्या प्लेटफॉर्म पर दवाई मेडिकल स्टोर नहीं होते? - फोटो : AI Generated

क्यों प्लेटफॉर्म पर नहीं होते मेडिकल स्टोर?

  • रेलवे के पुराने नियमों के मुताबिक, पहले मेडिकल स्टोर खोलने के लिए परमिशन दी जाती थी
  • वर्ष 2001 में रेलवे बोर्ड ने कहा था कि डॉक्टर की सुविधा वाले रेलवे स्टेशनों पर दवाई की दुकान खोलने के लिए अधिकतम 108 वर्ग फुट जगह पर्याप्त होगी
Trending Videos
Why are there no medical stores on railway platforms par dawai ki dukan kyo nhi hoti
क्या प्लेटफॉर्म पर दवाई मेडिकल स्टोर नहीं होते? - फोटो : AdobeStock
  • वहीं, अब ये नियम रेलवे ने बदल दिए हैं
  • रेलवे स्टेशनों पर अब अलग से मेडिकल स्टोर खोलने की जगह पर एमपीएस यानी मल्टी पर्पज स्टॉल को बढ़ावा दिया जा रहा है
  • ये भी जान लें कि पहले प्लेटफॉर्म पर केमिस्ट की दुकानें, सामान्य सामान और बुकस्टॉल अलग-अलग होते थे
  • पर इससे प्लेटफॉर्म पर अधिक जगह घिरती थी जिससे यात्रियों को दिक्कतें होती थी, इसलिए अब मल्टी पर्पज स्टॉल खोले जाते हैं जहां पर एक ही दुकान में सभी तरह का सामान मिल जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Why are there no medical stores on railway platforms par dawai ki dukan kyo nhi hoti
क्या प्लेटफॉर्म पर दवाई मेडिकल स्टोर नहीं होते? - फोटो : AdobeStock

क्या MPS स्टॉल पर दवाइयां मिलती हैं?

  • इन एमपीएस स्टॉल्स पर आपको वे दवाइयां मिल सकती हैं, जो डॉक्टर की पर्ची के बिना मिलती हैं
  • जैसे- सिरदर्द, बुखार आदि
  • अलग से मेडिकल स्टोर खोलने की जगह इन्हीं एमपीएस स्टॉल्स में सभी सामान एक साथ बेचा जाता है
विज्ञापन
Why are there no medical stores on railway platforms par dawai ki dukan kyo nhi hoti
क्या प्लेटफॉर्म पर दवाई मेडिकल स्टोर नहीं होते? - फोटो : AdobeStock

क्या करें अगर ट्रेन में तबीयत खराब हो?

  • अगर ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब हो जाए तो टीटीई, ट्रेन गार्ड, ट्रेन सुपरिंटेंडेंट और स्टेशन मास्टर को प्राथमिक इलाज की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इनके पास डॉक्टर से लेकर नजदीकी अस्पतालों के नंबर भी होते हैं
  • आप जरूरत पड़ने पर इनसे संपर्क कर सकते हैं ये आपकी मदद करते हैं
  • ट्रेन में मेडिकल बॉक्स भी होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed