सब्सक्राइब करें

यूपी: इस जिले में पंचायत चुनाव हुए रोचक, लगा ग्लैमर का तड़का, ढाई फीट की अनीता और आशा किन्नर मैदान में

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: these people make panchayat chunav interesting in jaunpur glamor asha kinnar and two and a half feet Anita
पंचायत चुनाव में हैं ये उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का शोर मचने लगा है। वहीं, जौनपुर जिले में पंचायत चुनावों के मैदान में कई दिग्गज उतर आए हैं। इसके बाद से जौनपुर में पंचायत चुनाव और ज्यादा रोचक हो गए हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मिस इंडिया-2015 रनर अप दीक्षा सिंह, भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह मैदान में हैं। वहीं, आशा किन्नर भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। अगली स्लाइड्स में देखें...।

Trending Videos
UP panchayat elections 2021: these people make panchayat chunav interesting in jaunpur glamor asha kinnar and two and a half feet Anita
अनीता शर्मा ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

अनीता शर्मा ने किया नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद पर रविवार को वार्ड संख्या-22 बदलापुर से अनीता शर्मा ने नामांकन किया। महज ढाई फीट की अनीता नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से ठीक एक मिनट पहले 4.59 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। सुरक्षा जांच के बाद सीधे नामांकन कक्ष में पहुंच गईं। उन्होंने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पति सुरेश भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: these people make panchayat chunav interesting in jaunpur glamor asha kinnar and two and a half feet Anita
पूर्व सासंद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी भी मैदान में
जौनपुर जिले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। जमानत से छूटने के बाद से वह फरार हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने उनके घर दबिश भी दी, लेकिन पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

UP panchayat elections 2021: these people make panchayat chunav interesting in jaunpur glamor asha kinnar and two and a half feet Anita
आशा किन्नर लड़ेंगी चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

आशा किन्नर के खिलाफ भोजपुरी फिल्म निर्माता
आशा किन्नर ने भी रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। वहीं, इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में उतरे हैं। इसी को लेकर करियांव ग्राम पंचायत अब चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन
UP panchayat elections 2021: these people make panchayat chunav interesting in jaunpur glamor asha kinnar and two and a half feet Anita

मिस इंडिया-2015 रनर अप भी मैदान में
फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप दीक्षा सिंह ने पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वह एक्ट्रेस-मॉडल हैं। मॉडल दीक्षा सिंह ने रविवार को जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन किया।जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed