{"_id":"6a887a5d5cfec35cde0a31ed","slug":"vrindavan-mall-accident-three-workers-died-in-accident-at-under-construction-omaxe-courtyard-mall-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन माॅल हादसा: मलबे में दबी चीखें, खून से सने मजदूर, तीन की माैके पर ही माैत; मंजर देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन माॅल हादसा: मलबे में दबी चीखें, खून से सने मजदूर, तीन की माैके पर ही माैत; मंजर देख कांप गए लोग
Fri, 21 Aug 2026 09:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:49 PM IST
सार
वृंदावन में ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल परिसर में चौथी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग नीचे गिर गई। इसके साथ चार मजदूर भी नीचे आ गिरे। तीन की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे से माैके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
वृंदावन माॅल हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में शुक्रवार सुबह हुए हादसे ने सिर्फ शटरिंग की मजबूती ही नहीं, बल्कि निर्माण स्थल पर आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस परिसर में 250 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं, वहां हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी नहीं थी। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
निर्माणाधीन माॅल में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिन की झोपड़ियों में रह रहे मजदूर
निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए आसपास टिन की झोपड़ियां बनाई गई हैं। दूर-दराज के राज्यों और नेपाल से आए मजदूर यहीं रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में निर्माण स्थल पर काम के साथ-साथ उनके रहने की जगह पर भी सुरक्षा और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता अहम हो जाती है। इमारत के निर्माण कार्य को सहारनपुर की कंपनी वीकेजी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड देख रही है। हादसे के बाद कंपनी की ओर से अधिकारी भी वृंदावन पहुंच गए थे।

वृंदावन हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शटरिंग के साथ चौथी मंजिल से गिरे मजदूर, तीन की मौत
वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल परिसर में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड इमारत में चौथी मंजिल पर छत और छज्जे की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग नीचे गिर गई। शटरिंग के मलबे के साथ चार मजदूर भी चौथी मंजिल से नीचे आ गिरे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

सीओ सदर वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में पश्चिम बंगाल के सीताही कूच बिहार निवासी रफ्यूल (28) पुत्र मजिदुल, आलम (30) पुत्र सोहले मियां और नेपाल के कैलाली, सिमरी जोशीपुर निवासी शिवराम (42) पुत्र भाई लाल की मौत हो गई। जबकि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी दिलदार (45) पुत्र कौशाम्बिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। साइट पर नाइट शिफ्ट में काम चल रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे चौथी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे में चार मजदूर भी गिर गए। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे से चीखपुकार मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मजूदरों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने में देर नहीं लगाई। मजूदरों को बाहर निकालकर मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारी उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर भागे। सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच मलबा हटाने में जुट गए, लेकिन मजूदरों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था।