सब्सक्राइब करें

साल 2022 की 12 दर्दनाक तस्वीरें : कब्र पर बच्चों के कपड़ों ने रुलाया, ईरान-यूक्रेन की तस्वीरें देख सहम उठे लोग

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 27 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

आज हम आपको ऐसी ही 22 तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी चर्चा दशकों तक पूरी दुनिया में होती रहेगी। इनकी गिनती इस साल की सबसे दर्दनाक तस्वीरों में हो रही है। 

विज्ञापन
22 painful pictures of the year 2022: Children's clothes on the grave made people cry, top pictures of 2022
Pictures of the year 2022 - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 का ये आखिरी हफ्ता है। लंबे समय तक पूरी दुनिया इस साल को याद रखेगी। इतिहास में इसका जिक्र होगा। लोगों के साथ इस साल कुछ अच्छे अनुभव जुड़े तो  कुछ दर्द दे गए। दर्द भी ऐसा जिसे देख पूरी दुनिया दहल गई। कोरोना के इस दौर में लोगों के गम के आगे आने वाली खुशियां छोटी पड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही 12 तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी चर्चा दशकों तक होती रहेगी। 

 
Trending Videos
22 painful pictures of the year 2022: Children's clothes on the grave made people cry, top pictures of 2022
ये तस्वीर कनाडा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए एम्बर ब्रैकन ने ली है। - फोटो : सोशल मीडिया
1. ये फोटो कनाडा के कमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल की है। यहां 215 से अधिक बच्चों की अचिन्हित कब्रों का पता लगा तो एक स्वयंसेवी संस्था ने सड़क किनारे क्रॉस पर बच्चों के लाल कपड़े लटकाए। पूरी दुनिया ने इन तस्वीरों को देखा और हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
22 painful pictures of the year 2022: Children's clothes on the grave made people cry, top pictures of 2022
फोटो श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन की है। - फोटो : सोशल मीडिया
2. फोटो श्रीलंका की है। यहां आर्थिक संकट के बाद लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने प्रधानमंत्री का घर फूंक दिया और राष्ट्रपति के आवास पर कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति और उनके परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा था। लोगों ने राष्ट्रपति के पूरे घर पर कब्जा कर लिया। 
22 painful pictures of the year 2022: Children's clothes on the grave made people cry, top pictures of 2022
फोटो ईरान की है। - फोटो : सोशल मीडिया
3. ईरान में इस साल हिजाब के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये फोटो 19 सितंबर को ईरान के तेहरान शहर में ली गई है। हिजाब के विरोध में जब महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं, तभी पुलिस आ गई और महिलाओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
22 painful pictures of the year 2022: Children's clothes on the grave made people cry, top pictures of 2022
फोटो यूक्रेन की है। - फोटो : सोशल मीडिया
4. तस्वीर यूक्रेन के मारियूपोल शहर की है। रूस के हमले के बाद यहां एक गर्वभती महिला फंस गई थी। नौ मार्च को किसी तरह यूक्रेनियन सेना के जवान और अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला का रेस्क्यू किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed