सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Russia Ukraine War Day 73rd : रूस ने विजय दिवस की रिहर्सल परेड में थर्मोन्यूक्लियर मिसाइल प्रदर्शित कर पश्चिम को दी सख्त चेतावनी, अमेरिका भी नई पाबंदी के लिए तैयार

एजेंसी, मॉस्को/वाशिंगटन/कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 08 May 2022 02:59 AM IST
विज्ञापन
73rd day of war: Russia gave stern warning to West by displaying thermonuclear missiles in rehearsal parade of Victory Day, America also ready for new restrictions
परेड के दौरान रूसी महिला सैन्य कर्मी। - फोटो : ANI

रूस ने पश्चिमी देशों को सख्त चेतावनी देते हुए अपनी बहुचर्चित थर्मोन्यूक्लियर मिसाइलों को रेड स्क्वायर पर घुमाकर प्रदर्शित किया। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश माना जा रहा है। रूस में विजय दिवस परेड की तैयारी चल रही है तो यूक्रेन में उसकी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आरएस-24 मिसाइल एक साथ 10 आयुध ले जाने में सक्षम हैं।



49.6 टन वजन वाला यह अंतरमहाद्वीपीय आयुध 24,500 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से 12,000 किलोमीटर दूरी तक हमला कर सकता है। सोमवार को होने वाले सालाना उत्सव के लिए रूस के पुरुष और महिला सैनिकों ने रूसी ध्वज लेकर क्रेमलिन में मार्च निकाला। 

शनिवार को परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान 16 पहियों वाले वाहन पर निकाली गई धर्मोन्यूक्लियर मिसाइल का लोगों ने जमकर स्वागत किया। क्षमता को देखते हुए यह लंदन या न्यूयॉर्क को मिनटों में निशाना बना सकती है। पूर्वाभ्यास के दौरान सामूहिक विनाश के इस अस्त्र के साथ इस्कंदर-एम मिसाइल भी निकाली गई। इस दौरान रूस के आठ मिग-29 लड़ाकू विमानों ने जेड आकार में उड़ान भरी।

यूक्रेन में तेज होंगे हमले
रूस की नाजी जर्मनी पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजय दिवस पर राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन में जीत का जश्न भी मनाने की उम्मीद है। इससे सप्ताहांत में युक्रेन पर जोरदार हमले होने की आशंका है।

Trending Videos
73rd day of war: Russia gave stern warning to West by displaying thermonuclear missiles in rehearsal parade of Victory Day, America also ready for new restrictions
रूसी हैलिकॉप्टर - फोटो : ani

ईयू की प्रतिबंध सूची में पुतिन की कथित महिला मित्र का भी नाम
रूस-यूक्रेन युद्ध के 73वें दिन जहां मैरियूपोल के स्टील संयंत्र से 11 बच्चों समेत 50 लोगों को बाहर निकाला गया वहीं कई यूक्रेनी शहरों में बमबारी हुई। इस बीच, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत उनके कई मंत्रियों, अफसरों व करीबियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। ईयू ने प्रतिबंध सूची में पुतिन की कथित गर्लप्रेंड एलिना कबेवा का नाम शामिल करने का प्रस्ताव भी दिया है।

एलिना के साथ ही ईयू ने अपने प्रतिबंधों के छठे पैकेज को आगे बढ़ाया है। हालांकि रूस की के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी जिम्नास्ट कबेवा का नाम सूची में रखने के प्रस्ताव पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। ईयू आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव का मानना या न मानना सदस्यों पर निर्भर करता है। लेकिन इस पर विचार चल रहा है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन को गोले व राडार प्रणाली के लिए 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद भेजने को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी संसद ने मार्च में यह राशि अधिकृत की थी। उन्होंने सांसदों से 33 अरब डॉलर की राशि को जल्द मंजूर करने की अपील भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
73rd day of war: Russia gave stern warning to West by displaying thermonuclear missiles in rehearsal parade of Victory Day, America also ready for new restrictions
रूस की खतरनाक मिसाइल - फोटो : ANI

यूएनएससी का गुटेरस के शांति प्रयासों को समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने यूक्रेन पर अपना पहला बयान सर्वसम्मति से स्वीकृत किया है। इसमें 10 हफ्तों से जारी इस ‘युद्ध’ को लेकर शांतिपूर्ण समाधान खोजने के महासचिव एंतोनियो गुटेरस के प्रयासों के प्रति दृढ़ समर्थन जताया गया है। बैठक में स्वीकृत अध्यक्ष के बयान में ‘युद्ध’ या ‘हमले’ शब्द का जिक्र नहीं है। परिषद के कई सदस्य इसे रूस की सैन्य कार्रवाई कहते हैं। बयान में यूक्रेन में शांति-सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।

73rd day of war: Russia gave stern warning to West by displaying thermonuclear missiles in rehearsal parade of Victory Day, America also ready for new restrictions
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

कूटनीति और वार्ता एकमात्र विकल्प हो : भारत
भारत ने यूक्रेन में दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालात पर एक बार फिर चिंता जताते हुए कहा है कि युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीति और वार्ता ही एकमात्र व्यावहारिक विकल्प होना चाहिए। यूएन में भारत के स्थायी काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि खून बहाकर इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा, भारत सभी पक्षों से हिंसा व शत्रुता को तत्काल खत्म करने की एक बार फिर अपील करता है।

विज्ञापन
73rd day of war: Russia gave stern warning to West by displaying thermonuclear missiles in rehearsal parade of Victory Day, America also ready for new restrictions
रूस विजय दिवस की रिहर्सल परेड - फोटो : ANI

अमेरिका ने रूस के युद्धक पोत के डूबने में अपनी संलिप्तता से किया किनारा
बाइडन प्रशासन ने रूसी मिसाइलों से लैस पोत मस्कवा के डूबने में अमेरिकी खुफिया तंत्र की भूमिका को खारिज किया है। एक दिन पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की थी कि अमेरिका ने यूक्रेन को जहाज की लोकेशन की जानकारी दी थी। वहीं, व्हाइट हाउस और पेंटागन ने पिछले महीने हुए हमले में अपनी सीमित भूमिका बताई और कहा कि यूक्रेनी सेना ने अपने फैसले खुद लिए। यह बयान अमेरिका के रूस से सीधे टकराव से बचने का संकेत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed