फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boris Johnson: पीएम ही नहीं, पत्रकार-नेता के तौर पर भी विवादों में रहे जॉनसन, झूठ फैलाने से लेकर अवैध रिश्ते के भी लगे आरोप

Mon, 11 Jul 2022 07:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 11 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

बोरिस जॉनसन पर पीएम बनने से पहले पत्रकार और एक नेता रहते हुए जो आरोप लगे हैं, उनमें झूठ बोलने से लेकर अवैध से संबंध रखने के आरोप भी शामिल रहे। आइए जानते हैं कि वे कौन से विवाद रहे, जिनकी वजह से बोरिस जॉनसन का शुरुआती करियर दागदार बना रहा...

विज्ञापन
Boris Johnson scandals and controversies in his Journalistic life before he became PM and a brexit frontrunner news in hindi
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
ब्रिटेन में पिछले करीब छह महीनों से सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर चुके बोरिस जॉनसन ही रहे हैं। क्रिस पिंचर स्कैंडल में नाम आने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी में उनका जो विरोध शुरू हुआ, वह उनके इस्तीफे की घोषणा के बाद ही खत्म हुआ है। हालांकि, यह कोई पहला स्कैंडल नहीं था, जिसमें नाम आने के बाद जॉनसन विवादों में घिरे। उनके नेता बनने से पहले की पेशेवर जिंदगी में भी जॉनसन पर कई आरोप लगे हैं।


बोरिस जॉनसन पर पीएम बनने से पहले पत्रकार और एक नेता रहते हुए जो आरोप लगे हैं, उनमें झूठ बोलने से लेकर अवैध संबंध रखने के आरोप भी शामिल रहे। आइए जानते हैं कि वे कौन से विवाद रहे, जिनकी वजह से बोरिस जॉनसन का शुरुआती करियर दागदार बना रहा...
Boris Johnson scandals and controversies in his Journalistic life before he became PM and a brexit frontrunner news in hindi
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
पत्रकार के तौर पर
बोरिस जॉनसन और विवादों का साथ उनके कॉलेज से ग्रैजुएट होने के बाद से ही शुरू हो गया था। 1987 के अंत में बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित 'द टाइम्स' अखबार में नौकरी शुरू की। इस अखबार के लिए लिखे गए एक लेख में जॉनसन ने गलत तरह से अपने कथन को इतिहासकार कॉलिन लुकास से जोड़ दिया था। उनकी इस हरकत का पता लगने के बाद अखबार के एडिटर चार्ल्स विल्सन ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। 

जॉनसन के साथ अगला विवाद उनकी अगली नौकरी में ही जुड़ गया। द टाइम्स के बाद उन्होंने अपने कुछ पुराने संपर्कों के जरिए एक और लोकप्रिय ब्रिटिश अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' में नौकरी शुरू की। 1989 में वे यूरोपियन यूनियन (ईयू) की रिपोर्टिंग के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स भेजे गए। यहां उन्हें अपनी यूरोप-विरोधी रिपोर्टिंग के लिए अलग पहचान मिली। उनके कई पत्रकार साथियों ने आरोप लगाया कि जॉनसन के लेख काफी झूठ से भरे और बहकाने वाले होते हैं, जिससे वे यूरोपीय संघ को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। 
Boris Johnson scandals and controversies in his Journalistic life before he became PM and a brexit frontrunner news in hindi
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
एक पत्रकार के तौर पर जॉनसन के करियर का अगला पड़ाव 'द स्पेक्टेटर' मैगजीन के साथ 1999 में शुरू हुआ। हालांकि, विवादों ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। 2019 में द टाइम्स के एक लेख में पत्रकार शार्लोट एडवर्डेस ने लिखा था कि 1999 में बोरिस जॉनसन ने द स्पेक्टेटर के दफ्तर में लंच के दौरान उन्हें गलत तरह से छुआ था। शार्लोट का दावा था कि एक और महिला ने भी उन्हें जॉनसन के इस बर्ताव की जानकारी दी थी। हालांकि, जॉनसन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। 

मजेदार बात यह है कि द स्पेक्टेटर मैगजीन का संपादक रहने के साथ ही बोरिस जॉनसन ने सांसद पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हाउस ऑफ कॉमन्स में कई कमेटियों में शामिल रहने के बावजूद जॉनसन ने मैगजीन नहीं छोड़ी और पार्टी सदस्यों से विवाद वाले कई मुद्दों के बारे में छापना जारी रखा। 2004 में खुलासा हुआ था कि जॉनसन ने साल 2000 के करीब मैगजीन की कॉलम्निस्ट पेट्रोनेला वायट से संबंध रखे थे। आरोप था कि जॉनसन ने दो बार वायट का अबॉर्शन कराया। जॉनसन ने पहले तो इन आरोपों को नकारा, लेकिन इनके साबित होने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के नेता माइकल हॉवर्ड ने उन्हें अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा। जब जॉनसन ने इससे इनकार किया तो हॉवर्ड ने खुद उन्हें बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boris Johnson scandals and controversies in his Journalistic life before he became PM and a brexit frontrunner news in hindi
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
नेता के तौर पर 
जॉनसन ने नेता रहने के साथ लंबे समय तक पत्रकारिता जारी रखी। हालांकि, लंदन का मेयर बनने के बाद उन्होंने डेली टेलीग्राफ में कॉलम लिखना जारी रखा। जॉनसन के साथ अगला विवाद इसी दौरान जुड़ा, जब उनसे एक शो के दौरान डेली टेलीग्राफ से होने वाली अतिरिक्त कमाई के बारे में पूछा गया। दरअसल, जॉनसन पहले ही मेयर रहते हुए लाखों पाउंड की सैलरी पा रहे थे। इसी दौरान अखबार के लिए कॉलम लिखते हुए भी उन्होंने आय का अतिरिक्त स्रोत बनाए रखा। 
विज्ञापन
Boris Johnson scandals and controversies in his Journalistic life before he became PM and a brexit frontrunner news in hindi
बोरिस जॉनसन। - फोटो : Social Media
मीडिया ने कुछ समय बाद ही खुलासा किया कि जॉनसन ने शादीशुदा रहते हुए हेलेन मैकइनटाइर नाम की महिला के साथ संबंध रखे और पिता भी बने। इन आरोपों से जॉनसन ने कभी भी इनकार नहीं किया। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रहते हुए उन पर संसदीय खर्च से जुड़े एक स्कैंडल में शामिल रहने के आरोप भी लगे। तब कहा गया था कि जॉनसन निजी तौर पर टैक्सी से यात्रा के लिए जबरदस्त खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा उनके डिप्टी मेयर इयन क्लीमेंट को सिटी हॉल के क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed