{"_id":"59c4bcfc4f1c1b20688b5ee4","slug":"china-dead-sea-turns-pink-and-green-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलाबी और हरा हुआ चीन के 'डेड सी' का पानी, हैरतअंगेज नजारा देखने उमड़े लोग, तस्वीरें","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
गुलाबी और हरा हुआ चीन के 'डेड सी' का पानी, हैरतअंगेज नजारा देखने उमड़े लोग, तस्वीरें
चीन में इन दिनों एक साल्टलेक पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस साल्टलेक को चीन में 'डेड सी' के नाम से जाना जाता है। आकर्षण की वजह इस लेक का पानी है, जो गुलाबी और हरे रंग का हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
डेड सी
500 मिलियन साल पुराना युनचेंग लेक एक ओर हरा और दूसरी तरफ गुलाबी हो गया है। यह एक प्राकृतिक घटना है, जिसे डूनलाएला सलीना कहते हैं। इस प्रक्रिया में एक तरह का रसायन निकलता है, जिसकी वजह से लेक का 120 वर्ग किमी में फैला पानी गुलाबी और दूसरी तरफ हरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
डेड सी
लेक में ये दोनों रंग सालों तक रहेंगे, और केवल उस वक्त गायब होंगे जब लेक सूख जाएगा। बता दें कि युनचेंग लेक दुनिया में मौजूद उन तीन साल्ट लेक में से एक है, जिसमें सोडियम सल्फेट पाया जाता है।
4 of 5
डेड सी
इससे पहले नए साल के मौके पर यह लेक गाढ़े लाल रंग का हो गया था। उस बार भी लेक के रंग बदलने का कारण यहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
डेड सी
इस असाधारण नजारे को देखने के लिए हजारों की दादात में पर्यटक वहां पहुंच चुके हैं। बता दें कि खारा होने के कारण डेड सी में कोई भी बड़ी आसानी से तैर सकता है। माना जाता है कि इस लेक से पिछले 4 हजार सालों से नमक निकाला जा रहा है और आज भी यहां से नमक निकाला जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X