{"_id":"588051044f1c1b632aefdf4f","slug":"robot-reporter-gets-its-first-news-article-published-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"300 कैरेक्टर के लेख को एक सेकेंड से भी कम समय में लिख डाला इस रोबोट रिपोर्टर ने, तस्वीरें","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
300 कैरेक्टर के लेख को एक सेकेंड से भी कम समय में लिख डाला इस रोबोट रिपोर्टर ने, तस्वीरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:09 AM IST
अब वो दिन दूर नहीं जब पत्रकारिता क्षेत्र में भी रोबोट पत्रकारों का दबदबा होगा। जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो रिपोर्टिंग भी कर सकता है, संक्षिप्त लेख और लंबे रिपोर्ट भी लिख सकता है।
Trending Videos
2 of 6
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
चीन में एक रोबोट रिपोर्टर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिया है। बुधवार को एक चीनी दैनिक में रोबोट रिपोर्टर द्वारा लिखित एक लेख को प्रकाशित किया गया है। 300 कैरेक्टर वाले लेख को इस रोबोट पत्रकार ने महज एक सेकेंड से भी कम समय में लिख डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty
उसे विकसित करने वाले विज्ञानियों का कहना है कि रोबोट पत्रकार ने उक्त लेख सेकेंड से भी कम समय में लिखे। रोबोट रिपोर्टर द्वारा लिखित लेख को गुआंगझू स्थित दक्षिण मेट्रोपोलिस दैनिक में प्रकाशित किया गया है।
4 of 6
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty
रोबोट पत्रकार का यह लेख वसंत महोत्सव में होने वाली पर्यटन भीड़ पर है। शिओ नान नामक इस रोबोट पत्रकार का निर्माण पेकिंग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वान शिआओजुन की टीम ने किया है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty
वान के अनुसार शिओ नान ने अपने लेख को सेकेंड से भी कम समय में पूरे किए। यह रोबोट पत्रकार संक्षिप्त स्टोरी और लंबी रिपोर्ट लिखने में माहिर है। वान और उनकी टीम इस तरह के रोबोट को विकसित करने में जुटे हैं, जो अध्ययन के क्षेत्र में भी तहलका मचा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X