फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय

Thu, 07 Apr 2016 12:55 PM IST
रेबेका लॉरेंस/बीबीसी
रेबेका लॉरेंस/बीबीसी Updated Thu, 07 Apr 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
10 spectacular museum in the world
दुनिया के दस सबसे शानदार संग्रहालय - फोटो : BBC

बीबीसी कल्चर आज आपके लिए लाया है दुनिया भर में संस्कृति को सहेजकर रखने वाली दस सबसे ख़ास इमारतें यानि कि दुनिया के दस सबसे शानदार संग्रहालय। सेन के बाएं तट पर बने प्रतिष्ठित पेरिस संग्रहालय, म्यूज़े दोर्से, को 1986 में एक पुराने बोज़-आर्ट्स रेलवे स्टेशन और होटल में खोला गया था। लॉवेर संग्रहालय और पॉंगपीदू के संग्रहों के बीच दूरी को कम करने के उद्देश्य से बनाए गए इस संग्रहालय में 19वीं के उत्तरार्ध और 20वीं सदी की कला और घरों पर ज़ोर दिया गया है। यहां दुनिया की इंप्रेशनिस्ट और इंप्रेशनिस्ट काल के बाद की पेंटिंग्स का सबसे बड़ा संग्रहालय है।

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय

10 spectacular museum in the world
दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय - फोटो : BBC

गूगेनहिम संग्रहालय, स्पेन- स्पेन के बिल्बाओ में अस्सी के दशक के उत्तरार्ध में जब पूरे शहर का पुनर्निर्माण हो रहा था तब बास्क के अधिकारियों और सोलोमान आर गूगेनहिम फ़ाउंडेशन के बीच सहयोग से संग्रहालय बनाने का विचार पनपा। अमरीकी/कनाडाई वास्तुकार फ़्रैंक गेहरी के डिज़ाइन के आधार पर बने गूगेनहिम संग्रहालय को अक्टूबर 1997 में खोला गया। शहर के पुराने औद्योगिक केंद्र में नव्यों नदी के किनारे खड़ी इमारत के शीशे और चूना पत्थर के ढांचे को टाइटेनियम के साथ ढाला गया है। यह इमारत तुरंत लोकप्रिय हो गई, वास्तुकार फ़िलिप जॉनसन ने इसे 'हमारे समय की सबसे शानदार इमारत' बताया।

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय

10 spectacular museum in the world
दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय - फोटो : BBC

ब्राज़ील का ऑस्कर नीमीयर संग्रहालय- ब्राज़ील का ऑस्कर नीमीयर संग्रहालय 2002-03 में खोला गया था। इसे 'दी आई' कहा जाने लगा क्योंकि यह एक पीले खंभे पर रखी बड़ी इंसानी आंख जैसा दिखता है। महान ब्राज़ीलियन वास्तुकार जिन्होंने इसे डिज़ाइन किया (और अपना नाम दिया) मॉडर्न मूवमेंट की महत्वपूर्ण शख़्सियत रहे हैं। जब संग्रहालय की इमारत तैयार हुई तब वह 95 साल के थे। इस 2000 फ़ीट के संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकृतियों के साथ ही नीमीयर के काम को भी प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 spectacular museum in the world
दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय - फोटो : BBC

लंदन स्थित ब्रिटिश संग्रहालय-लंदन स्थित ब्रिटिश संग्रहालय के मुख्य हिस्से को वास्तुकार रॉबर्ट स्मिर्के ने नियो क्लासिकल स्टाइल में डिज़ाइन किया था। 1852 में खुले संग्रहालय की विशाल दक्षिणी प्रवेश द्वार की प्रेरणा प्राचीन मिस्र से ली गई है। 2000 में फ़ॉस्टर और पार्टनर्स ने एक नए ग्रेट कोर्ट को तैयार किया जिसकी शानदार शीशे की छत की वजह से संग्रहालय का अंदरूनी प्रांगण यूरोप में सबसे बड़ा ढका हुए परिसर बन गया।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय

10 spectacular museum in the world
दुनिया के 10 सबसे शानदार संग्रहालय - फोटो : BBC

कनाडा का रॉयल ओंटेरियो संग्रहालय-कनाडा का रॉयल ओंटेरियो संग्रहालय देश में नेचुरल हिस्ट्री, कला और संस्कृति का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इसमें 60 लाख से ज़्यादा वस्तुएं हैं। अपनी 20वीं सदी की मूल इमारत के साथ ही स्टूडियो डेनियल लिबेसकाइंड के नए प्रवेश के डिज़ाइन को संग्रहालय ने '21वीं सदी में टोरंटो के लिए नया विशिष्ट प्रतीक क़रार दिया'। एक स्टील के खांचे पर बनाया गए अल्यूमिनियम और शीशे के जटिल प्रिज़मैटिक ढांचे को 2009 में 'दुनिया की सबसे भद्दी इमारतों' की सूची में आठवां स्थान दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed