सब्सक्राइब करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वीडियो गेमिंग की लत को बताया मानसिक विकार, जानें क्या है ये बीमारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
WHO declares addiction of video game is a mental health disorder

दुनिया के हर माता-पिता अपने बच्चों को वीडियो गेम ना खेलने की नसीहत देते रहते हैं लेकिन बच्चे जिद करके यह बात नहीं मानते। घर के बाहर खेलने से बच्चों का शारीरिक विकास होता है लेकिन जब से उन खेलों की जगह वीडियो गेम ने ली है तब से बच्चों के संपूर्ण विकास पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।

Trending Videos

ऐसे लोग हो सकते हैं पीड़ित

WHO declares addiction of video game is a mental health disorder

अकसर माता-पिता के ऐसा कहने पर बच्चे कह देते हैं कि इससे कोई नुकसान नहीं होता और वापिस गेम खेलना शुरू कर देते हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ)  की ये रिपोर्ट ने इसे जानलेवा बताया है । दरअसल, डब्लूएचओ ने गेमिंग डिसऑर्डर को मानसिक स्वास्थ्य विकार के रूप में घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WHO declares addiction of video game is a mental health disorder

डब्लूएचओ ने गेमिंग डिसऑर्डर यानि इंटरनेट गेम से उत्पन्न विकार को मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर अवस्था के रूप में अपने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (आईसीडी) में शामिल कर लिया है। आईसीडी डब्लूएचओ द्वारा प्रकाशित होने वाली एक नियमावली है जिसे पिछले 10 वर्षों से अपडेट किया जा रहा है। इसमें जख्मों, बीमारियों और मौत के कारणों के करीब 55,000 यूनिक कोड हैं।

WHO declares addiction of video game is a mental health disorder

आईसीडी के प्रकाशित होने पर डब्ल्यूएचओ के निदेशक-जनरल टेड्रोस एधनोम घेब्रयेसस ने एक बयान में कहा है कि इससे हमें ये समझने में मदद मिलेगी कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो लोगों को बीमार बनाती हैं और उनकी जान चली जाती है। साथ ही इससे यह भी जानने में सहायता मिलेगी कि इन बीमारियों पर कार्रवाई करके लोगों की जान कैसे बचाई जाए।

विज्ञापन
WHO declares addiction of video game is a mental health disorder

इस बार जारी किए गए आईसीडी नियमावली के नए संस्करण आइसीडी-11 को पूर्ण रूप से इलेक्ट्रॉनिक बनाया गया है ताकि दुनिया भर के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों तक इसकी पहुंच हो सके। साल 2019 के मई में आयोजित होने वाले विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में आईसीडी-11 को प्रस्तुत किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed