फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Sunak: दादा-दादी भारत, माता-पिता अफ्रीका में पैदा हुए, ब्रिटेन पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक का परिवार

Wed, 07 Sep 2022 11:18 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 07 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। ऋषि के दादा-दादी का जन्म भी पंजाब में हुआ था। बाद में उनका परिवार अफ्रीका और बाद में इंग्लैंड शिफ्ट हो गया था। ऐसे में आज हम आपको ऋषि सुनक के परिवार के बारे में बताएंगे। ये समझाएंगे कि आखिर कैसे ऋषि सुनक का परिवार भारत से विदेश चला गया और अब कौन क्या कर रहा है? 

विज्ञापन
family tree of Rishi Sunak UK PM candidate in britain
ऋषि सुनक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का एलान कल हो जाएगा। कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने शुक्रवार शाम तक अपने नए नेता को चुनने के लिए वोट डाला। सोमवार को विदेश सचिव लिज ट्रस और पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक में से किसी एक को विजेता घोषित किया जाएगा। 
loader


अभी तक की लड़ाई में लिज ट्रस और ऋषि सुनक दोनों में कड़ा मुकाबला हुआ। ब्रिटेन के साथ-साथ भारत की नजर भी इनके नतीजों पर होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। ऋषि के दादा-दादी का जन्म भी पंजाब में हुआ था। बाद में उनका परिवार अफ्रीका और बाद में इंग्लैंड शिफ्ट हो गया था। 

ऐसे में आज हम आपको ऋषि सुनक के परिवार के बारे में बताएंगे। ये समझाएंगे कि आखिर कैसे ऋषि सुनक का परिवार भारत से विदेश चला गया और अब कौन क्या कर रहा है? 
 
family tree of Rishi Sunak UK PM candidate in britain
ये तस्वीर ऋषि के बचपन की है। इसमें ऋषि अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब से थे दादा-दादी, बाद में चले गए दक्षिण अफ्रीका 
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
family tree of Rishi Sunak UK PM candidate in britain
मां, भाई और बहन के साथ ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
मां तंजानिया, पिता केन्या में पैदा हुए
ऋषि के दादा-दादी ने भारत छोड़ने के बाद कई अफ्रीकन देशों का भ्रमण किया। ऋषि के पापा यशवीर सुनक का जन्म केन्या में हुआ था। वहीं, उनकी मां उषा सुनक का जन्म तंजानिया में हुआ था। यशवीर डॉक्टर थे और मां उषा फार्मासिस्ट। तीन भाई-बहनों में ऋषि बड़े हैं। ऋषि के भाई का नाम संजय और बहन का नाम राखी है। 

बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।  
 
family tree of Rishi Sunak UK PM candidate in britain
पत्नी और बेटियों के साथ ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
ऋषि ने बताई थी परिवार की कहानी 
2015 में दिए एक इंटरव्यू में ऋषि सुनक ने अपने परिवार की छोटी सी कहानी बताई थी। ऋषि ने कहा, 'मेरे दादा-दादी बेहतर जिंदगी के लिए इंग्लैंड आए थे। वह अपने साथ उम्मीदें लेकर आए थे। इसी तरह मेरी नानी भी अच्छी जिंदगी के लिए यहां आईं थीं। यहां किसी तरह उन्होंने नौकरी तलाशी, लेकिन वह परिवार को अच्छी जिंदगी देने के लिए काफी नहीं था। वह पैसे उनके बच्चों के लिए पर्याप्त नहीं थे। उन बच्चों में एक मेरी मां भी थीं। जिनकी उम्र उस वक्त 15 साल थी। किसी तरह मेरी मां ने फार्मासिस्ट की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनकी मुलाकात मेरे पिता से हुई, जो जनरल फिजिशियन थे। वह साउथेम्प्टन में सेटल थे। यहीं उनकी कहानी खत्म होती है और फिर मेरी शुरु होती है।'
 
विज्ञापन
family tree of Rishi Sunak UK PM candidate in britain
ऋषि के ससुर एनआर नारायणमूर्ति, सास सुधा मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
मेरी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भारतीय है
एक इंटरव्यू में सुनक ने कहा, 'अब मैं पूरी तरह से ब्रिटिश हूं। यह मेरा घर और मेरा देश है, लेकिन मेरी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भारतीय है। मेरी पत्नी भारतीय है। मैं एक हिंदू होने पर गर्व करता हूं और इसके बारे में पूरी तरह से खुला हुआ हूं।' 

सुनक कहते हैं, 'मेरे लिए मेरा परिवार सबकुछ है। मेरे परिवार ने मुझे सपना दिखाया, लेकिन उसे पूरा करने का जब्जा मेरे इस ब्रिटेन देश ने दिया। यहां के लोगों ने दिया। मेरे जैसे लाखों लोगों को ये मौका ब्रिटेन ने दिया।'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed