सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'चले चलो बाइडन-हैरिस को वोट दो', ऐसे ही 14 नारों से लिखी गई बाइडन की जीत की पटकथा

पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 21 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Georgia Governor Verified Joe Biden Victory, Indian American Industrialist Used Bollywood Music To Promote Biden And Harris
जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

जॉर्जिया के गवर्नर और शीर्ष चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजों को सत्यापित कर दिया है, जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जीत को दिखाया गया है। बहरहाल, बाइडन की इस जीत के पीछे बॉलीवुड संगीत का भी बड़ा हाथ बताया जा रहा है। बाइडन के प्रचार अभियान के दौरान भारतीय मूल के मतदाताओं को रिझाने के लिए चले चलो, चले चलो बाइडन हैरिस को वोट दो जैसे हिंदी भाषा के कुल 14 नारे जारी किए गए थे। आइए इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं...

Trending Videos
Georgia Governor Verified Joe Biden Victory, Indian American Industrialist Used Bollywood Music To Promote Biden And Harris
Joe Biden - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका की सिलिकॉन वैली में बसे एक भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति ने हाल में सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रचार करने के लिए बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल किया था।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में, अजय जैन भूटोरिया ने कई भाषाओं में कुछ मशहूर बॉलीवुड गीतों का इस्तेमाल कर एक अभियान भी चलाया था, ताकि भारतीय-अमेरिकी बाइडन से अधिक जुड़ाव महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Georgia Governor Verified Joe Biden Victory, Indian American Industrialist Used Bollywood Music To Promote Biden And Harris
जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भूटोरिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसी शिकायतें थी कि भारतीय-अमेरिकी वोट नहीं करते। लेकिन मैंने पूछा कि क्या आप ने उनकी भाषा में उन तक पहुंचने की कोशिश की?’ जब कोई प्रचारक एक मतदाता से उसकी भाषा में बात करता है तो उनके बात सुनने की संभावना अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी भारतीय अंग्रेजी बोलते हों। लोग आपसे तभी जुड़ते हैं, जब आप उनसे उनकी भाषा में बात करें। भूटोरिया ने 'अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बाइडन जैसा हो', 'ट्रंप हटाओ, अमेरिका बचाओ', 'बाइडन-हैरिस को जिताओ, अमेरिका को आगे बढ़ाओ' और 'जागो अमेरिका जागो- बाइडन हैरिस को वोट दो', जैसे नारे 14 भारतीय भाषाओं में जारी किए थे।

Georgia Governor Verified Joe Biden Victory, Indian American Industrialist Used Bollywood Music To Promote Biden And Harris
Joe Biden - फोटो : Twitter@JoeBiden

भूटोरिया और उनकी पत्नी विनीता ने एक वीडियो, 'चले चलो, चले चलो बाइडन हैरिस को वोट दो' भी जारी किया था, जो भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान में पहली बार दक्षिण-एशियाई संगीत का इस्तेमाल किया गया। 

भूटोरिया ने कहा कि लोग संगीत, भोजन, भाषा और संस्कृति से अधिक जल्दी जुड़ते हैं। भूटोरिया का जन्म राजस्थान में हुआ और वह असम के गुवाहाटी में पले-बढ़े। अपने पिता से प्रेरित भूटोरिया भी अनके प्रवासियों की तरह एक सूटकेस और खाली जेब के साथ असीमित अवसरों की तलाश में अमेरिका पहुंचे।

विज्ञापन
Georgia Governor Verified Joe Biden Victory, Indian American Industrialist Used Bollywood Music To Promote Biden And Harris
नरेंद्र मोदी-जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

जॉर्जिया के गवर्नर ने माना, बाइडन ही जीते 
जॉर्जिया के गवर्नर और शीर्ष चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजों को सत्यापित कर दिया है, जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जीत को दिखाया गया है।

गर्वनर के सत्यापन के साथ राज्य में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया समापन की ओर एक कदम और बढ़ गयी है, जिसमें ट्रम्प और उनके समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाया था।

मंत्री ब्रैड राफ्फेंस्परगर ने 159 काउंटियों के नतीजों को प्रमाणित किया जिसमें करीब 50 लाख मत पत्रों की हाथ से गिनती की गई। नतीजों के मुताबिक बाइडन को 24.7 लाख मत मिले जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पक्ष में 24.6 लाख मत पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed