{"_id":"62971acf1c0aa84bdf17085b","slug":"gym-workout-man-lost-arm-during-dumbbell-exercise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gym Workout: फिट रहने के जुनून में जिम में कर बैठा गलती, काटना पड़ गया हाथ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gym Workout: फिट रहने के जुनून में जिम में कर बैठा गलती, काटना पड़ गया हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:11 PM IST
सार
ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे।
विज्ञापन
1 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke
- फोटो : Kennedy News and Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल युवाओं में जिम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को फिट रखने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, यह अच्छी बात है। हालांकि, कुछ युवा जिम के प्रति इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा कसरत करने लगते हैं। यह न सिर्फ उनके लिए नुकसानदेह होता है बल्कि बड़ी मुसीबत का कारण भी बनता है।
2 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke
- फोटो : Kennedy News and Media
ऐसी ही एक कहानी 29 साल के युवा ग्रेबियल मैककेना-लिएशके की है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेट के रहने वाले ग्रेबियल लंबे समय से जिम कर रहे थे, लेकिन उसके साथ एक बार एसा हादसा हुआ, जिसका दर्द उन्हें जिंदगी भर रहेगा। ग्रेबियन ने खुद अपनी कहानी बयां की है।
क्षमता से ज्यादा उठाया बोझ
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे (टेंडन ही हमारे शरीर की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है) आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके बाइसेप का की टेंडन को जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन
4 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke
- फोटो : Kennedy News and Media
ऑपरेशन के बाद ग्रेबियल अस्पताल से घर लौट आए, लेकिन दो से तीन दिन बाद उन्हें फिर से समस्या का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिनों में उनका हाथ लाल होने लगा और सूज गया। इसके बाद उनकी हाथ की त्वचा भी सड़ना शुरू हो गई और यह कंधे तक फैल गई। इसके बाद ग्रेबियल फिर अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में सामने आया कि उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
काटना पड़ा हाथ
5 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke
- फोटो : Kennedy News and Media
जब यह इंफेक्शन ग्रेबियल के पूरे शरीर में फैलने लगा तो डॉक्टरों ने ग्रेबियल के 10 दिनो में 11 ऑपरेशन किए। आखिरकार उन्हें ग्रेबियल के हाथ को काटना पड़ा। इसके बाद वे पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उन्हें अब आगे का जीवन एक हाथ से ही गुजारना पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।