फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Is Xi Jinping missing?: 10 दिन से दिखाई नहीं दिए चीन के राष्ट्रपति, क्या सच में 16 अक्तूबर तक कुछ बड़ा होगा?

Mon, 26 Sep 2022 05:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 26 Sep 2022 05:09 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहा जाने लगा शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अब खबर आ रही है कि 16 अक्तूबर को चीन में कुछ बड़ा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चीन में अभी क्या हो रहा है? क्या सच में शी जिनपिंग हटाए जा सकते हैं? 16 अक्तूबर को क्या होने वाला है?

विज्ञापन
Is Xi Jinping missing?: China's president not seen for 10 days, will anything really big happen by October 16?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले 10 दिन से सार्वजनिक रूप से  नहीं दिखाई दिए हैं। 16 सितंबर को आखिरी बार उन्हें उज्बेकिस्तान में हुई एससीओ बैठक में देखा गया था। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे। चीन लौटने के बाद से शी जिनपिंग किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए। यहां तक चीन की मीडिया उनसे जुड़ी कोई खबर भी नहीं जारी कर रही है। 
loader

इस बीच, चीन से अमेरिका भाग चुके पत्रकार झाओ लांजियन ने एक ट्वीट से सनसनी फैला दी। उन्होंने लिखा कि चीन में कुछ बड़ा होने वाला है। बड़ी संख्या में चीनी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए, इनमें चीन की सड़कों पर सेना की गाड़ियां मूवमेंट करते हुए दिखाईं दीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहा जाने लगा शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अब खबर आ रही है कि 16 अक्तूबर को चीन में कुछ बड़ा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चीन में अभी क्या हो रहा है? क्या सच में शी जिनपिंग हटाए जा सकते हैं? 16 अक्तूबर को क्या होने वाला है?
 
Is Xi Jinping missing?: China's president not seen for 10 days, will anything really big happen by October 16?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
कहां गए शी जिनपिंग? 
16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में हुई एससीओ बैठक में शी जिनपिंग को आखिरी बार देखा गया। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। चीन की मीडिया में भी उनको लेकर कोई खबर नहीं जारी की जा रही है। जिनपिंग को लेकर अभी तीन बातें सामने आ रहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Xi Jinping missing?: China's president not seen for 10 days, will anything really big happen by October 16?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
1. क्वारैंटीन हुए? : विदेश यात्रा से लौटने के बाद शी जिनपिंग क्वारैंटीन हो गए हैं। चीन में कोरोना से जुड़े नियम सख्ती से लागू होते हैं। ऐसे में राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद इसका पालन कर रहे होंगे। यही कारण है कि वह इन दिनों किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं और न ही किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे। हालांकि, इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री भी पहुंचे थे, लेकिन वह चीन आने के बाद कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। 
 
Is Xi Jinping missing?: China's president not seen for 10 days, will anything really big happen by October 16?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
2. बीमार हो गए? : दूसरी अटकल लगाई जा रही है कि शी जिनपिंग की तबियत खराब हो गई हो। उन्हें पहले से सेरेब्रल एनसम (cerebral aneurysm) की बीमारी है। इस बीमारी में अक्सर इंसान को दिखना बंद हो जाता है। आंखों और सिर में हमेशा दर्द बना रहता है। चेहरे का एक साइड कमजोर हो जाता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अपना बैलेंस खोने लगता है, हर चीज भूलने लगता है। कुछ समझने में भी उसे दिक्कत होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले तीन साल में उनकी ये बीमारी काफी बढ़ गई है। उन्हें डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के लिए बोला था, लेकिन वह नहीं माने। अभी परंपरागत तरीके से उनका इलाज चल रहा है। संभव है कि बीमारी के चलते उन्होंने पब्लिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली हो। 
 
विज्ञापन
Is Xi Jinping missing?: China's president not seen for 10 days, will anything really big happen by October 16?
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
3. तो क्या सच में हाउस अरेस्ट कर लिए गए?: आखिरी आशंका यही है कि संभव है कि चीन में तख्तापलट का प्लान हो और इसी के चलते शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया हो। ऐसा इसलिए भी कहा जाने लगा है क्योंकि इस तरह की बातें फैलने के बाद भी चीन की तरफ से कोई सफाई पेश नहीं की गई। यहां तक की चीन की सरकारी मीडिया ने भी इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed