{"_id":"632d4a315401955c4a3325ec","slug":"who-was-baba-vanga-whose-prediction-caused-panic-in-the-whole-world-know-more-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा जिनकी भविष्यवाणी से पूरी दुनिया में मची खलबली, जानें उनकी कौन सी बात सही निकली?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा जिनकी भविष्यवाणी से पूरी दुनिया में मची खलबली, जानें उनकी कौन सी बात सही निकली?
Fri, 23 Sep 2022 11:24 AM IST
हिमांशु मिश्रा
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:24 AM IST
सार
बाबा वेंगा ने भारत को लेकर भी डराने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि देश में फसलों और खेतों पर टिड्डियां का हमला होगा जिसके चलते भूखमरी पैदा हो सकती है। इसके अलावा भारत में अकाल जैसी आपदा उत्पन्न होने की आशंका है।
विज्ञापन
बाबा वेंगा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में इस वक्त खलबली मची हुई है। कारण बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक समय आएगा जब धरती पर रात नहीं होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, ये घटना साल 2100 में घटेगी। उस दौरान धरती पर रात नहीं होगी। बाबा वेंगा ने भारत को लेकर भी डराने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि देश में फसलों और खेतों पर टिड्डियां का हमला होगा जिसके चलते भूखमरी पैदा हो सकती है। इसके अलावा भारत में अकाल जैसी आपदा उत्पन्न होने की आशंका है।
'बाबा वेंगा' की दो भविष्यवाणियां हुईं सच!
- फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
पहले जानिए कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाली थीं। उनका जन्म 1911 में हुआ था। वह दोनों आंख से देख नहीं पाती थीं। जब 12 साल की थीं, तभी उनके दोनों आंखों की रोशनी चली गई थीं। बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं। जिनमें से कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा की मौत 1996 में हो गई थी। हालांकि, इसके पहले ही वह वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणी कर चुकी थीं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सही मानें तो सन 5079 तक दुनिया खत्म हो जाएगी।

कई देशों में पानी का संकट आ गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन-कौन सी बड़ी भविष्यवाणी सही हुई?
बाबा वेंगा की ओर से साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो गई हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, कुछ देशों को पानी की कमी से पेरशानी होगी। पुर्तगाल, इटली समेत कई देशों में ये स्थिति उत्पन्न भी हो गई। इन देशों ने लोगों से कम पानी इस्तेमाल करने को निर्देश दिया है। 1950 के दशक के बाद से देश में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखा पड़ रहा है। इसके अलावा बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की संभावना जताई थी।

हाल ही में ताइवान में भूकंप ने तबाही मचाई थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कहा था कि भूकंप आएगा और सूनामी आएगी। भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची हुई है जिसके बारे में बाबा वेंगा ने कहा था। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
9/11 हमले की भविष्यवाणी भी सही निकली।
- फोटो : सोशल मीडिया
2004 में सुनामी, 09/11 हमले की भविष्यवाणी भी सच निकली
बाबा वेंगा ने 2004 में सुनामी की भविष्यवाणी की थी, जो सच निकली थी। इसके बाद ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत की भी भविष्यवाणी की थी जो सही निकली। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति होंगे और वे आखिरी राष्ट्रपति होंगे। बराक ओबामा पहले अश्वेत राष्ट्रपति तो बने, लेकिन उनकी दूसरी भविष्यवाणी गलत निकली। इसी तरह 09/11 हमले को लेकर भी बाबा वेंगा की बात सही निकली।