सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानिए कौन हैं जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन, जो व्हाइट हाउस में पहली बार करेंगी ये काम...

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 08 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Know who is Bidens wife Jill Biden Meet the woman who will be the new First Lady make history in america
जो बिडेन पत्नी जिल बिडेन के साथ - फोटो : twitter

अमेरिकी चुनाव में रिकॉर्ड वोट हासिल कर जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। चुनावी रैली से लेकर चुनाव परिणाम तक हर पल जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन अपने पति के साथ खड़ी रहीं। अपने पति का हर कदम पर साथ दिया। आइए जानते हैं कौन हैं जिल बिडेन, जो अमेरिका की प्रथम महिला बनेंगी....



69 वर्षीय जिल बिडेन पेशे से शिक्षक हैं। जिल के पास चार डिग्रियां हैं। जिल की योजना है कि वह व्हाइट हाउस में प्रथम महिला की जिम्मेदारी निभाते हुए भी बाहर शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगी। ऐसा करने वाली जिल बिडेन अमेरिका की पहली प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस के बाहर काम करके वेतन हासिल करेंगी। 

Trending Videos
Know who is Bidens wife Jill Biden Meet the woman who will be the new First Lady make history in america
जो बिडेन पत्नी जिल बिडेन के साथ - फोटो : twitter
नॉर्दन वर्जिनिया कम्युनिटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं जिल 
जिल बिडेन नॉर्दन वर्जिनिया कम्युनिटी कॉलेज में अंग्रेजी की पूर्णकालिक प्रोफेसर हैं। अगस्त में एक समाचार चैनल से बात करते हुए जिल ने कहा था कि वह अगर 'प्रथम महिला' बनती हैं, तो भी अपना काम जारी रखेंगी। जिल बिडेन ने कहा था, ''अगर हम व्हाइट हाउस में जाते हैं, तो मैं शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं देना जारी रखूंगी। मैं अपना पेशा नहीं छोड़ूगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है और मैं चाहती हूं कि लोग शिक्षकों का सम्मान करें और उनके योगदान को जानें और इस पेशे को आगे बढ़ाएं।''



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know who is Bidens wife Jill Biden Meet the woman who will be the new First Lady make history in america
जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन - फोटो : twitter
जिल के नाम ये रिकॉर्ड होंगे
अमेरिका में प्रथम महिला की भूमिका सामने आने के बाद से अब तक 231 साल में पहली बार जिल बिडेन अपने पेशे को जारी रख इतिहास बनाने जा रही हैं। अमेरिकी इतिहासकार कैथरीन जेल्लिसन ने कहा कि डॉ. जिल बिडेन पहली ऐसी प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस से बाहर वेतन के साथ नौकरी करेंगी। यही नहीं वह पहली ऐसी प्रथम महिला हैं, जिन्होंने डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।

 
Know who is Bidens wife Jill Biden Meet the woman who will be the new First Lady make history in america
जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन - फोटो : twitter
इन बदलावों के पक्ष में है जिल बिडेन 
जो बिडेन के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान जिल एक सामुदायिक कॉलेज में शिक्षिका थीं। जिल हमेशा से शिक्षा के महत्व पर जोर देती रही हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था, ''मैंने बहुत से प्रवासियों और शरणार्थियों को पढ़ाया है। मैं उनकी कहानियों से प्यार करती हूं।'' उन्होंने कहा था कि अगर वह प्रथम महिला बनती हैं तो वह सामुदायिक कॉलेजों में निशुल्क ट्यूशन को दिए जाने का समर्थन करेंगी। साथ ही कैंसर के शोध के लिए पैसा देंगी और सैनिकों के परिवारों की मदद करेंगी। जिल ने आजीवन एक शिक्षिका बने रहने का फैसला किया है। 


 
विज्ञापन
Know who is Bidens wife Jill Biden Meet the woman who will be the new First Lady make history in america
जिल बिडेन - फोटो : twitter
बराक ओबामा ने की तारीफ
बराक ओबामा के सत्ता में रहने के दौरान जिल बिडेन सेकंड लेडी थीं और उन्होंने मिशेल ओबामा के साथ मिलकर काम किया था। मिशेल ओबामा अपने कार्यकाल के दौरान काफी लोकप्रिय थीं। बराक ओबामा ने जिल बिडेन की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार प्रथम महिला होने जा रही हैं। वह खुद को 'प्रोफेसर फ्लोटस' कहलाना पसंद करती हैं। इतिहासकार कैथरीन ने कहा कि जिल बाइडेन 21वीं सदी की प्रथम महिला बनने जा रही हैं। वह मॉडर्न अमेरिकी महिलाओं की तरह से काम और परिवार दोनों को देखेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed