😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan Economy Know Why Pak Export Goat and Donkey to UAE and China Full Details News in Hindi
{"_id":"62a08b8cc338c4331a23c91e","slug":"pakistan-economy-know-why-pak-export-goat-and-donkey-to-uae-and-china-full-details-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan Economy Crisis: अब बकरियों से दूर होगा पाकिस्तान का आर्थिक संकट, जानें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Economy Crisis: अब बकरियों से दूर होगा पाकिस्तान का आर्थिक संकट, जानें क्या है पूरा मामला?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 08 Jun 2022 05:14 PM IST
सार
महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इससे उबरने के लिए हर रोज नए-नए पैंतरे अपना रहा है। पाकिस्तान चीन और अरब देशों से कर्ज मांग चुका है, लेकिन कोई भी देने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान ने कर्जदाताओं को लुभाने के लिए नई तरकीब निकाली है। इस बार बकरियों के जरिए पाकिस्तान कर्ज पाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इससे उबरने के लिए हर रोज नए-नए पैंतरे अपना रहा है। पाकिस्तान चीन और अरब देशों से कर्ज मांग चुका है, लेकिन कोई भी देने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान ने कर्जदाताओं को लुभाने के लिए नई तरकीब निकाली है। इस बार बकरियों के जरिए पाकिस्तान कर्ज पाने की कोशिश में जुटा है।
Trending Videos
2 of 5
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शहबाज शरीफ ने यूएई का दौरा किया था।
- फोटो : अमर उजाला
यूएई ने की थी डिमांड
दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कुछ समय पहले पाकिस्तान से बकरियों के निर्यात की डिमांड की थी। पाकिस्तान के निर्यात नीति में जीवित जानवरों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ था। ऐसे में हर हालत में विदेश से कर्ज पाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान की कैबिनेट ने विशेष रूप से मंगलवार को इसकी अनुमति दी। इसके मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से यूएई को 100 जिंदा बकरियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शेख मोहम्मद बिन जायद
- फोटो : अमर उजाला
किसे चाहिए ये बकरियां?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बकरियां विशेष तौर पर यूएई के मौजूदा राष्ट्रपति जनरल शेख मोहम्मद बिन जायद के लिए भेजी जाएंगी। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की सरकार से इसके लिए अनुमति मांगी थी। शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान को हाल ही में खलीफा बिन जायद अल नाहयान की जगह राष्ट्रपति चुना गया था। खलीफा बिन जायद अल नाहयान 2004 से यूएई के राष्ट्रपति थे, लेकिन पिछले महीने लंबी बीमारी के चलते 73 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई थी।
4 of 5
चीन को गधों की सप्लाई कर चुका है पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
चीन को गधे सप्लाई करके कमाई कर चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान में जानवरों के एक्सपोर्ट का ये पहला मौका नहीं होगा। इससे पहले भी पाकिस्तान गधों की सप्लाई करके विदेशी मुद्रा कमाता रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के गधों की चीन मे सबसे ज्यादा मांग है। इसकी वजह से लोग गधों का पालन अन्य पशु के मुकाबले ज्यादा कर रहे हैं। दरअसल गधों की खाल से चीन में दवा बनाई जाती है। जो ब्लड सर्कुलेशन के काम में इस्तेमाल की जाती है। पाकिस्तान के 80 लाख लोग पशुपालन के व्यवसाय में लगे हैं। पशु पालन से पाक के 35 फीसदी लोगों के घर का खर्च चलता है।
विज्ञापन
5 of 5
चीन को लड़कियां भी सप्लाई करता रहा है पाकिस्तान।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में लड़कियों को भी चीन के हवाले कर दिया था
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से अपने संबंध हमेशा बेहतर रखने की कोशिश में पाकिस्तान बड़ी संख्या में पाकिस्तानी लड़कियों को चीन के हवाले कर दिया था। न्यूज एजेंसी एपी ने 2019 में इसका खुलासा किया था। तब मालूम चला था कि 629 पाकिस्तानी लड़कियों को चीनी युवकों और पुरुषों की दुल्हन बनाकर बेच दिया गया था। बताया जाता है कि इस तस्करी के पीछे पाकिस्तानी अधिकारियों का दबाव था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X