Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan floods: One third of Pakistan submerged, more than 30 million people homeless, more than 1100 killed
{"_id":"630dfc906d13f7538e2e2fe9","slug":"pakistan-floods-one-third-of-pakistan-submerged-more-than-30-million-people-homeless-more-than-1100-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: एक तिहाई पाकिस्तान डूबा, तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेघर, 1100 से ज्यादा की मौत, देखें 10 तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: एक तिहाई पाकिस्तान डूबा, तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेघर, 1100 से ज्यादा की मौत, देखें 10 तस्वीरें
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:15 AM IST
सार
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,136 पहुंच गई है। ये आंकड़े सरकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 2,500 से भी ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के चलते 3.3 करोड़ लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। ये आंकड़ा पाकिस्तान की आबादी के करीब सातवें हिस्से के बराबर है। तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
विज्ञापन
1 of 11
पाकिस्तान में बाढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। एक तिहाई पाकिस्तान पूरी तरह से डूब चुका है। गली-मोहल्ले पानी-पानी हो गए हैं। सिंध से लेकर बलूचिस्तान तक कई राज्यों में हालात बेहद खराब है। अब तक 1,100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।
आलम ये है कि अब लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 75 लोगों ने दम तोड़ दिया। 59 की हालत गंभीर है। आगे 10 तस्वीरों में देखिए कैसे हैं पाकिस्तान के हालात और सरकार क्या कर रही?
2 of 11
पाकिस्तान में बाढ़ का हाहाकार।
- फोटो : सोशल मीडिया
1. 1100 से ज्यादा मौतें, 3.30 करोड़ से ज्यादा लोग बेघर
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,136 पहुंच गई है। ये आंकड़े सरकारी हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 2,500 से भी ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के चलते 3.3 करोड़ लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। ये आंकड़ा पाकिस्तान की आबादी के करीब सातवें हिस्से के बराबर है। तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
3 of 11
पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार
- फोटो : सोशल मीडिया
2. 24 घंटे में 75 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई
पाकिस्तान के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) हर रोज रिपोर्ट जारी करता है। मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर बाढ़ के चलते 75 लोगों ने जान गंवा दी। 54 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पाकिस्तानी जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इसे "दशक का सबसे भयावह मानसून' कहा है। मंगलवार को भी यात्रियों से भरी एक बस पानी में बह गई। घटना के वक्त बस में 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पाकिस्तान में बाढ़।
- फोटो : सोशल मीडिया
3. 10 अरब डॉलर का नुकसान, लाखों घर क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने बाढ़ को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है। करीब 10 लाख घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करोड़ों लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा। इसके साथ ही करीब 7.19 लाख पशु भी मारे गए हैं और लाखों एकड़ उपजाऊ भूमि लगातार बारिश से जलमग्न हैं।
विज्ञापन
5 of 11
बाढ़ के चलते पाकिस्तान में कई ब्रिज और सड़कें टूट चुकी हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
4. कई ब्रिज, सड़कें टूटी
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चारों तरफ सड़कें टूट गईं हैं। ब्रिज टूट गए हैं। कई जिलों का संपर्क टूट गया है। लोगों को बिजली, पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सबकी सप्लाई ठप हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।