फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan: इमरान बोले- 30 साल से देश लूट रहे लोगों के खिलाफ लड़ रहा युद्ध; अवमानना मामले में सुनवाई जल्द

Sun, 28 Aug 2022 07:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Aug 2022 07:26 PM IST
सार

पंजाब प्रांत के झेलम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने शनिवार को कहा कि वह तीस साल से पाकिस्तान को लूटने वाले चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ousted Pak PM Imran Khan vows to continue rallies against rivals fight for real freedom
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : Social media
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंदियों के खिलाफ उनकी राजनीतिक रैलियां जारी रहेंगी क्योंकि उनकी लड़ाई 'हकीकी आजादी' के लिए है। बता दें कि संकटग्रस्त देश विनाशकारी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। इसके बावजूद खान सार्वजनिक रैलियां कर रहे हैं।


देश के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत के झेलम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने शनिवार को कहा कि वह तीस साल से पाकिस्तान को लूटने वाले चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहे हैं। 
 

'चोरों के खिलाफ लड़ रहा युद्ध'

Ousted Pak PM Imran Khan vows to continue rallies against rivals fight for real freedom
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं इन चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा हूं, जिन्होंने तीस साल तक देश को लूटा। मैं कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहा हूं। मैं एक ऐसे देश के लिए लड़ रहा हूं, जिसे इस्लामिक कल्याणकारी राज्य माना जाता था।"

बाढ़ की चपेट में पाकिस्तान- 1000 से ज्यादा लोगों की गई जान

Ousted Pak PM Imran Khan vows to continue rallies against rivals fight for real freedom
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 60 लोग मारे गए - फोटो : Reuters
इमरान खान की हालिया सार्वजनिक रैलियों की इसलिए आलोचना हो रही है क्योंकि पाकिस्तान एक भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। 14 जून से शुरू हुई मूसलाधारा बारिश के कारण रविवार तक देश के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पानी भर जाने से 119 अन्य लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार और मीडिया हाउस चला रहे मेरे खिलाफ अभियान : खान

Ousted Pak PM Imran Khan vows to continue rallies against rivals fight for real freedom
इमरान खान
रैली के दौरान इमरान खान ने कहा कि उनकी रैलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खान ने कहा, "अखबारों, मीडिया, पत्रकारों और एक विशेष मीडिया हाउस के जरिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ये हमेशा चोरों की रक्षा करते हैं। वे कह रहे हैं कि यह रैलियां करने का समय नहीं है।"

खान ने इस बात से इनकार किया कि वह त्रासदी के समय राजनीति करने में शामिल हैं। उन्होंने इसे हकीकी आजादी की लड़ाई की बात कही। खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष करते हु एकहा कि उन्हें बाढ़ के दौरान रैलियां नहीं करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन सरकार देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल को दीवार की ओर धकेल रही है। 
विज्ञापन

'मेरे खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज कर दुनियाभर में मजाक उड़ाया'

Ousted Pak PM Imran Khan vows to continue rallies against rivals fight for real freedom
इमरान खान
उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। वे मुझे गिरफ्तार करने भी आए थे। यह खबर पूरी दुनिया में बताई गई थी। उन्होंने हमारा मजाक उड़ाया।  इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में एक महिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकाने के लिए हाल ही में  खान के खिलाफ आंतकवाद रोधी अधिनियम (आतंकवाद के कृत्यों के लिए सजा) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। 

क्रिकेटर से नेता बने खान की अप्रैल के माह में सरकार गिर गई थी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। तब से वह पाकिस्तानी सेना सहित सभी ताकतवर संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed