सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: 100 दिन बाद भी रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई जारी, जानें अब आगे क्या हो सकता है?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 06 Jun 2022 10:26 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 100 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक लाख से ज्यादा लोग घायल हैं। इस युद्ध का असर सिर्फ रूस और यूक्रेन पर ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Continues after 100 Days Completion Know Who Will Win News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 100 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। एक लाख से ज्यादा लोग घायल हैं। इस युद्ध का असर सिर्फ रूस और यूक्रेन पर ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।


आइए जाते हैं कि 100 दिन बाद अब इस युद्ध में आगे क्या हो सकता है? क्या युद्ध खत्म हो जाएगा या फिर अभी लंबा संघर्ष जारी रहेगा?
 
Trending Videos
Russia Ukraine War Continues after 100 Days Completion Know Who Will Win News in Hindi
कीव में रूस का हमला - फोटो : twitter/KyivPost
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ? 
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। पुतिन ने अपने सैनिकों और वायुसेना के जवानों को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया। इसके चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Continues after 100 Days Completion Know Who Will Win News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन के इन शहरों पर रूस का कब्जा
रूस अब तक यूक्रेन के मैरियूपोल, सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास, लुहान्स्क, मेलिटोपोल, आइजम, लीमन, डोनेस्क जैसे शहरों पर कब्जा कर चुका है। अब रूसी सैनिक नॉर्थ यूक्रेन की तरफ बढ़ रहे हैं। जो शहर पूरी तरह से रूस के कब्जे में आ चुके हैं, उन्हें वापस पाने के लिए यूक्रेन ने पूरी ताकत झोंक रहा है।
 
Russia Ukraine War Continues after 100 Days Completion Know Who Will Win News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
कितने लोग मारे गए? 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में अब तक 30 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 हजार से ज्यादा लोगों ने मैरियूपोल में जान गंवाई। यूक्रेन का दावा है कि इस युद्ध में रूस के 30 हजार से ज्यादा सैनिक भी मारे गए हैं, 40 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को पकड़ लिया गया है।  हालांकि, रूस ने मार्च में आंकड़ा जारी करके बताया था कि उसके 1351 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 3825 जवानों को यूक्रेन ने बंधक बना रखा है। इसके बाद रूस की तरफ से कोई नया आंकड़ा जारी नहीं किया गया। यूक्रेनी सैनिकों की बात करें तो दो दिन पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि उनके 60 से 100 सैनिक रोजाना शहीद हो रहे हैं। 500 से अधिक जवानों को रूसी सैनिकों ने बंधक बना रखा है। इस तरह अब तक यूक्रेन के 15 हजार से ज्यादा जवान मारे जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Russia Ukraine War Continues after 100 Days Completion Know Who Will Win News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला
युद्ध में कितना नुकसान हुआ? 
यूक्रेन के पार्लियामेंट्री कमिशन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को बताया है कि अब तक इस युद्ध में रूस ने 38 हजार से ज्यादा आवासीय इमारतों को ध्वस्त कर दिया है। 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। 1900 से ज्यादा शिक्षण संस्थान बर्बाद हो चुके हैं। इनमें 180 पूरी तरह से धराशायी हो चुके हैं। इनके अलावा 300 से ज्यादा कारें, 50 रेल ब्रिज, 500 फैक्टरी और 500 से ज्यादा अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि इस युद्ध में यूक्रेन के 296 अस्पतालों, एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों को निशाना बनाया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed