Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Russia Ukraine War Update Will Russia Take Over Ukraine What Happened in War Know in 10 Points
{"_id":"62a82044d231d64ccc3b498c","slug":"russia-ukraine-war-update-will-russia-take-over-ukraine-what-happened-in-war-know-in-10-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"war: क्या पूरी तरह से यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा रूस? 10 बिंदुओं में जानें युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
war: क्या पूरी तरह से यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा रूस? 10 बिंदुओं में जानें युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:20 AM IST
सार
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 112 दिन हो चुके हैं। इस युद्ध में यूक्रेन के 5500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इस युद्ध का असर सिर्फ रूस और यूक्रेन पर ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 112 दिन हो चुके हैं। इस युद्ध में यूक्रेन के 5500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इस युद्ध का असर सिर्फ रूस और यूक्रेन पर ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।
आइए जाते हैं कि अब इस युद्ध में आगे क्या हो सकता है? क्या युद्ध खत्म हो जाएगा या फिर अभी लंबा संघर्ष जारी रहेगा? क्या पूरी तरह से यूक्रेन पर कब्जा करने की प्लानिंग कर रहा है रूस?
Trending Videos
2 of 10
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। इसके चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
कई शहरों पर रूस का कब्जा
रूस अब तक यूक्रेन के करीब नौ शहर कब्जे में कर चुका है। इनमें मैरियूपोल, सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास, लुहान्स्क, मेलिटोपोल, आइजम, लीमन, डोनेस्क, रुबेझोनोए जैसे शहर शामिल हैं। अब रूसी सैनिक दो अलग-अलग दिशाओं में एक साथ बढ़ रहे हैं। रूसी सैनिकों का एक मजबूत दल नॉर्थ यूक्रेन तो दूसरा साउथ की तरफ बढ़ रहा है।
4 of 10
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
कितने लोग मारे गए?
युद्ध में मौतों के आंकड़ों को लेकर कई अलग-अलग दावे हो रहे हैं। स्टेटिस्टिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में अब तक 5,500 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा घायल हैं। वहीं, द वर्ल्ड नंबर्स की रिपोर्ट के अनुसार अब तक युद्ध में 35 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें यूक्रेन के सैनिक भी शामिल हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दो दिन पहले ही कहा था कि अब हर रोज 100 से 200 यूक्रेनी सैनिक शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन ने किया बड़ा दावा
यूक्रेन का यह भी दावा है कि अब तक इस युद्ध में रूस के 40 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। 20 हजार सैनिकों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, रूस की तरफ से इस तरह के आंकड़े अभी तक नहीं जारी किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।